- Home
- Entertainment
- TV
- कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले संग लिए 7 फेरे, इस कारण बिना बैंड-बाजे के ही निकली बरात, PHOTOS
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले संग लिए 7 फेरे, इस कारण बिना बैंड-बाजे के ही निकली बरात, PHOTOS
मुंबई. कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और डॉ. संकेत भोसले (Sanket Bhosale) सोमवार को जालंधर, पंजाब में शादी के बंधन में बंध गए हैं। सुगंधा की दोस्त प्रीति सिमोस ने उनकी शादी की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। प्रीति ने फोटो शेयर करते हुए सुगंधा और संकेत को बधाई दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुगंधा और संकेत की शादी के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया। इस दौरान वैन्यू के अंदर एंट्री से पहले गेस्ट को एंटीजन टेस्ट से गुजरना पड़ा था। शादी में केवल बीस लोग शामिल हुए। एक ही दिन में मंगनी, फेरे, बरात का स्वागत किया गया। बता दें कि रात तीन बजे दोनों ने फेरे लिए।

रविवार को डा. संकेत भोसले अपने परिवार के साथ जालंधर पहुंच गए थे। क्लब कबाना में संकेत और सुगंधा के परिवार ने शाम को सगाई की रस्म पूरी की। इसके बाद रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया।
सोमवार सुबह शगुन के दो घंटे बाद हल्दी की रस्म महाराष्ट्र के रीति-रिवाज के हिसाब से हुई। इसके बाद शाम को बिना बैंड-बाजे के डा. संकेत बरात लेकर शादी वैन्यू तक पहुंचे। फिर सुगंधा के परिवार की तरफ से मिलनी की गई।
फिर संकेत ने मंडप के अंदर प्रवेश दिया गया। इस मौके पर द्वार पूजा की रस्म भी हुई। दूल्हे के पैरों को दूध और पानी से धोया गया। इसके बाद रात करीब तीन बजे फेरे की रस्म पूरी की गई।
सगाई और रिंग सेरेमनी सहित अन्य रस्मों को निभाते समय सुगंधा ने डिजाइनर आउटफिट्स कैरी किए। रिंग सेरेमनी में पिंक और येलो रंग के काॉम्बीनेशन में सुगंधा तो सफेद और पीले रंग के आउटफिट में संकेत नजर आए।
सुगंधा ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने अपनी शादी की ज्यादातर शॉपिंग ऑनलाइन ही की है और आपको यकीन नहीं होगा कि मैंने अपने वेडिंग आउटफिट की तैयारी पिछले साल दिसंबर में शुरू कर दी थी।
उन्होंने कहा था- संकेत ने मुझे बहुत ही कैजुअल और कॉमिक तरीके से प्रपोज किया था। जब हम साथ काम कर रहे थे, तब एक दिन उसने मुझे प्रपोज किया।
सुगंधा ने कहा था- दोनों 7 साल पहले दुबई में एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों दोस्त बन गए थे और साथ काम करने के ऑफर मिलने लगे थे। धीरे-धीरे कम्फर्म लेवल बढ़ गया। इसलिए, जब हमने शादी के बारे में सोचा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।