- Home
- Entertainment
- TV
- रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता हैं TV के कृष्ण, कभी भगवान समझ पैर छूने लगे थे लोग : फैमिली PHOTOS
रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता हैं TV के कृष्ण, कभी भगवान समझ पैर छूने लगे थे लोग : फैमिली PHOTOS
मुंबई। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 23 अगस्त को जन्माष्टमी पर कई जगह मटकी फोड़ और कृष्ण लीला दिखाई जाएंगी। वैसे, रील लाइफ की बात करें तो कई एक्टर टीवी पर कृष्ण का रोल निभाकर पॉपुलर हो चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं स्वप्निल जोशी। 1993 में शुरू हुए पॉपुलर शो 'श्रीकृष्णा' में उन्हें भगवान कृष्ण के रोल के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि स्वप्निल इस रोल से इतने पॉपुलर हुए कि लोग उन्हें भगवान कृष्ण समझकर पूजने लगे थे। हालांकि, 'कृष्णा' सीरियल के बाद वे लंबे समय तक परदे से दूर रहे। इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।
17

9 साल की उम्र में टीवी पर एंट्री... स्वप्निल ने छोटे परदे पर उस समय कदम रखा था, जब वे मात्र 9 साल के थे। 1986 में रामानंद सागर के सीरियल 'लव कुश' में कुश के बचपन का किरदार स्वप्निल ने निभाया था। इसके बाद रामानंद सागर के शो 'श्रीकृष्णा'(1993) में उन्हें लीड रोल मिला और वे रातोंरात पॉपुलर हो गए।
27
मुंबई यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई... 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में जन्मे स्वप्निल ने बीजेपीसी इंस्टिट्यूशन एंड जूनियर कॉलेज, चर्नी रोड मुंबई से स्कूलिंग पूरी की। इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से उन्होंने कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया। वैसे, स्वप्निल ने लॉ की डिग्री भी ली है और वे एक्टर होने के साथ ही वकील भी हैं।
37
स्वप्निल ने की दो शादी... स्वप्निल ने 2005 में डेंटिस्ट अपर्णा जोशी से शादी की। यह उनकी लव मैरिज थी, लेकिन रिश्ता चार साल ही चल सका और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2011 में लीना आराध्ये से शादी की। लीना पेशे से डेंटिस्ट हैं।
47
जब लोग पैर छूकर करने लगे पूजा... एक पब्लिक इवेंट में स्वप्निल को बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था। जैसे ही स्वप्निल स्टेज की ओर बढ़े, भीड़ ने उन्हें घेर लिया और लोग उनके पैर छू-छूकर पूजा करने लगे। इसके बाद स्वप्निल को स्टेज पर पहुंचते-पहुंचते दो घंटे से ज्यादा का समय लगा था।
57
बिग बॉस के लिए आया बुलावा... बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए स्वप्निल जोशी को अप्रोच किया गया है। लेकिन वक्त न होने की वजह से उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया है। स्वप्निल के मुताबिक, उनमें इतना धैर्य नहीं है कि वो कई महीनों तक बिग बॉस के घर में रह पाएं।
67
बिग बॉस के लिए आया बुलावा... बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए स्वप्निल जोशी को अप्रोच किया गया है। लेकिन वक्त न होने की वजह से उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया है। स्वप्निल के मुताबिक, उनमें इतना धैर्य नहीं है कि वो कई महीनों तक बिग बॉस के घर में रह पाएं।
77
माता-पिता के साथ स्वप्निल जोशी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos