MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Swayamvar: Mika Di Vohti : मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हनिया, सबको पछाड़ इस एक्ट्रेस ने जीता सिंगर का दिल

Swayamvar: Mika Di Vohti : मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हनिया, सबको पछाड़ इस एक्ट्रेस ने जीता सिंगर का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस आकंक्षा पुरी (Akanksha Puri) रियलिटी 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' (Swayamvar: Mika Di Vohti) की विजेता बन गई हैं। इस शो के जरिए अपने लिए दुल्हनिया ढूंढ रहे मीका सिंह (Mika Singh) ने उन्हें अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर चुना है। शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आईं आकांक्षा दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्सेसफुल रही हैं। अब चूंकि वे शो जीत चुकी हैं तो बताया जा रहा है कि जल्दी ही मीका सिंह उनसे शादी करेंगे। जानिए कौन हैं आकांक्षा, कैसे जीता उन्होंने शो और कैसे कभी मीका से शादी के लिए कर दिया था इनकार...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 25 2022, 10:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

12 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो के फाइनलिस्ट में आकांक्षा पुरी के अलावा प्रणीता दास और नीत महल भी पहुंची थीं। सभी ने दुल्हन की बेहतरीन ड्रेस में शो को चार चांद लगाए और मीका सिंह को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की।

27

शो में तीनों फाइनलिस्ट की हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे रस्में भी हुईं। अंत में मीका ने फाइनल डिसीजन लेते हुए अपनी सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा पुरी को लाइफ पार्टनर के रूप में चुना। 

37

बता दें कि आकांक्षा पुरी लगभग 12 साल तक मीका सिंह की दोस्त रही हैं। जब उन्होंने शो में वाइल्डकार्ड एंट्री ली तो बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनकी खूब आलोचना की थी और कहा था कि जब वे मीका के साथ थीं, तब उन्हें उनके साथ अपने प्यार का अहसास क्यों नहीं हुआ। 

47

आकांक्षा ने अपने जवाब में कहा था कि उन्हें मीका से अपने प्यार का अहसास तब हुआ, जब उन्होंने उन्हें शो पर दूसरी लड़कियों के साथ देखा। इसलिए उन्होंने खुद इस शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने का फैसला लिया। शो के दौरान आकांक्षा ने बार-बार यह बात दोहराई कि अगर मीका उनके पक्ष में फैसला नहीं लेते हैं, तब भी उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करेंगी। 

57

शो के फिनाले एपिसोड में जब मीका ने आकांक्षा से कहा कि वे चाहते हैं कि वे उनकी लाइफ पार्टनर बनने के बाद भी उनकी सबसे अच्छी दोस्त रहें। मीका ने कहा कि उनकी पत्नी को उनकी सबसे अच्छी दोस्त होना चाहिए।

67

रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 6 महीने पहले जब मीका और आकांक्षा के अफेयर की खबर सामने आई थी, तब आकांक्षा ने सफाई दी थी और कहा था कि वे सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। लेकिन वे उनसे शादी नहीं करना चाहतीं। 

77

आकांक्षा पुरी पेशे से मॉडल और बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, मल्याल्लम और कन्नड़ फिल्मों की हीरोइन हैं। उन्होंने टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती का रोल निभाया है। 2015 में रिलीज हुई मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो अभी तक की उनकी इकलौती हिंदी फिल्म है।

और पढ़ें...

65 साल के सनी देओल दो हफ्ते से US में करा रहे इलाज, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि विदेश ही जाना पड़ा

27 साल की एक्ट्रेस की बीच सड़क पर पिटाई, वह मदद के लिए चिल्लाती रही और लोग VIDEO बनाते रहे

फीस के मामले में अक्षय, सलमान सब पर भारी साउथ का यह सुपरस्टार, ये हैं भारत के 8 सबसे महंगे एक्टर

आधी रात 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले दिखे ऋतिक रोशन, लोग बोले- बाप-बेटी की जोड़ी

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Recommended image2
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
Recommended image3
Ranveer Singh Films On OTT: ताबड़तोड एक्शन वाली रणवीर सिंह की 6 मूवी, देखें इन ओटीटी पर
Recommended image4
New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
Recommended image5
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved