- Home
- Entertainment
- TV
- चेहरे पर मास्क लगा सोफे पर लेटकर 37 दिन के बेटे को सहलाती दिखी TV की नागिन, तो लोग बोले- डर जाएगा बेबी
चेहरे पर मास्क लगा सोफे पर लेटकर 37 दिन के बेटे को सहलाती दिखी TV की नागिन, तो लोग बोले- डर जाएगा बेबी
मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (Anita Hasanandani) ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। वे इन दिनों अपने लाडले के साथ ही टाइम स्पेंड कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे अपने चेहरे पर मास्क लगाए सोफे पर लेटी और बेटे को सहलाती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा- कौन कहता है कि न्यू बॉर्न बच्चे के साथ रिलैक्स नहीं कर सकते। मैं अपने बेबी के साथ चिल कर रही हूं। उनका वीडियो देख अदिति भाटिया, महिमा चौधरी, राखी सावंत ने कमेंट कर बेटे की तारीफ की। वहीं, वीडियो देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अनीता की खींचाई भी कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे डर जाएगा बेबी। एक बोला- भागो भूतनी आई। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमेशा बच्चे को कपड़े में लपेटकर मत रखा करो। ये बड़ा कैसे होगा। वहीं, एक अन्य ने लिखा- आपका बेटा आपके पति रोहित रेड्डी का स्मॉल वर्जन नजर आता है।
बेटे के जन्म के 12 दिन बाद अनीता ने अपने लाडले का चेहरा दिखाया था। इतना ही नहीं अनीता ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है इस बात का भी खुलासा बकायदा इंस्टाग्राम पर किया है। बता दें कि अनीता ने अपने बेटे का नाम आरव रखा है।
अक्टूबर 2020 में अनीता ने पति संग फैंस को यह जानकारी दी कि वो मां बनने वाली हैं। यह पहली बार था जब अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। अनीता ने प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ फोटोशूट भी करवाए थे, जिसके फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।
आपको बता दें कि अनीता शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। अनीता ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी।
इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं।
रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली।
अनीता के करियर की बात करें तो वो फिल्मों से लेकर कई टीवी शोज तक में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें कभी सौतन कभी सहेली, कोई अपना सा, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागिन-3 और नागिन 4 में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।