- Home
- Entertainment
- TV
- टीवी की नागिन ने जन्म के पांच दिन बाद दिखाया बेटे का चेहरा, लाडले को दुलारती दिखी एक्ट्रेस
टीवी की नागिन ने जन्म के पांच दिन बाद दिखाया बेटे का चेहरा, लाडले को दुलारती दिखी एक्ट्रेस
मुंबई. टीवी सीरियल 'नागिन' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी 9 फरवरी को एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। अनीता और रोहित पहली बार पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। अब उनके फैंस बेटे की तस्वीरें देखने के बेताब हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पति और बेटे संग नजर आ रही हैं।

अनीता ने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जहां उनकी गोद में उनके बेटे को देखा जा सकता है। फोटो में एक्ट्रेस के पति भी दिख रहे हैं। ये फोटो बेहद क्यूट है और फैंस को खूब पसंद आ रही है।
बेटे का चेहरा सोशल मीडिया पर छिपाने के लिए अनीता ने उनके फेस पर लव वाली इमोजी लगा दी है ताकि बेबी ब्वॉय का चेहरा छिपाया जा सके। लेकिन, फिर भी ये फैमिली फोटो काफी पसंद की जा रही है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के अलावा स्टार्स भी कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
अनीता ने तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'और हम लोग तीन हो गए हैं! सबसे अच्छे के साथ आशीर्वाद मिला है। प्यारी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
कपल ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा था, 'ओह ब्वॉय!' तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रोहित, अनीता के गाल पर Kiss करते नजर आ रहे हैं।
मालूम हो कि अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने फैंस को ये खुशखबरी पिछले साल अक्टूबर के महीने में दी थी। अनीता और रोहित ने एक क्यूट सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने बताया था कि 'वो मां-बाप बनने वाले हैं।'
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो अनीता और रोहित ने अपने रिश्ते को दिखाया था कि कैसे उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था, फिर दोनों को प्यार हुआ और कपल ने शादी कर ली और अब वो प्रेग्नेंट हैं।
बता दें कि अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी की थी। एक्ट्रेस टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वो सबसे पहले साल 1999 में फिल्म 'ताल' नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।