MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss OTT की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट हैं उर्फी जावेद, ये 6 भी नहीं हैं किसी से कम

Bigg Boss OTT की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट हैं उर्फी जावेद, ये 6 भी नहीं हैं किसी से कम

मुंबई। बिग बॉस OTT 8 अगस्त से वूट पर शुरू हो रहा है। इसके होस्ट करन जौहर (Karan Johar) हैं। शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए कई कंटेस्टेंट को शामिल किया गया है। इन्हीं में से एक हैं उर्फी जावेद। उर्फी को Bigg Boss OTT की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस कंटेस्टेंट माना जा रहा है। ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उर्फी का सोशल मीडिया अकाउंट इसे बयां करता है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उर्फी अपनी ग्लैमरस फोटोज के साथ ही रील्स और वीडियो भी शेयर करती हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 08 2021, 03:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

उर्फी जावेद : 
अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर उर्फी जावेद क्यों इस सीजन की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट है, इसका सबूत उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल है। उर्फी के इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटो मौजूद हैं। वैसे, उर्फी ने करियर की शुरुआत 2016 में सीरियल 'बड़े भैय्या की दुल्हनिया' से की थी। उर्फी के अलावा भी शो में कई ग्लैमरस कंटेस्टेंट आ रही हैं। जानते हैं उनके बारे में।

27

अक्षरा सिंह : 
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जाना जाता है। भोजपुरी फिल्मों में उनके कई गाने ऐसे हैं, जिनमें वो बेहद बोल्ड अवतार में नजर आई हैं। अक्षरा फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो में गाती भी हैं। भोजपुरी गाने 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' की पॉपुलैरिटी के बाद उन्होंने कुछ दिनों पहले ही इसका पार्ट टू रिलीज किया, जो काफी पॉपुलर हुआ।

37

रिद्धिमा पंडित : 
बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए रिद्धिमा पंडित शो में एंट्री ले रही है। रिद्धिमा को सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में वे एक रोबोट की भूमिका में थीं। रिद्धिमा 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में भी नजर आ चुकी हैं। रिद्धिमा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। 

47

नेहा मरदा : 
'बालिका वधू' फेम नेहा मरदा बिग बॉस ओटीटी में ग्लैमरस अदाएं दिखाती नजर आएंगी। नेहा ने डोली अरमानों की, जो इश्क की मर्जी वो रब की मर्जी, घर एक सपना, ममता, देवों के देव महादेव, प्यार अलबेला, लाल इश्क जैसे सीरियल्स में काम किया है। नेहा ने 2012 में आयुष्मान अग्रवाल से शादी की। 

57

नेहा भसीन : 
सिंगर नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। नेहा ने बॉलीवुड में कई पॉपुलर गाने गाए हैं। इनमें स्वैग से स्वागत, जग घूमेया, काला डोरेया, चाशनी काफी फेमस हैं। नेहा को उनकी सिंगिंग के अलावा बोल्ड अंदाज के लिए भी जाना जाता है। नेहा शादीशुदा हैं और उन्होंने म्यूजिक कम्पोजर समीर उद्दीन से शादी की है।

67

दिव्या अग्रवाल : 
MTV स्प्लिट्सविला के सीजन 10 की रनर-अप रही दिव्या अग्रवाल भी घर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दिव्या बिग बॉस की सबसे मजबूत खिलाड़ी मानी जा रही हैं। दिव्या ने वेब सीरिज पंच बीट और रागिनी एमएमएस रिटर्न्स के सीजन 2 में काम किया है। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। 

77

सना मकबूल : 
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में जलवा बिखेरने के बाद सना मकबूल बिग बॉस में हंगामा मचाने को तैयार हैं। सना मकबूल ने 2010 में टीवी सीरियल ईशान : सपनों को आवाज दे से करियर शुरू किया था। इसके बाद वो कितनी मोहब्बत है 2, इस प्यार को क्या नाम दूं, अर्जुन, आदत से मजबूर और विष जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
Recommended image2
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?
Recommended image3
Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Recommended image4
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम
Recommended image5
Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved