- Home
- Entertainment
- TV
- कौन हैं शीजान खान, जिन्हें 'अली बाबा' की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की ख़ुदकुशी के बाद किया गया अरेस्ट
कौन हैं शीजान खान, जिन्हें 'अली बाबा' की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की ख़ुदकुशी के बाद किया गया अरेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की ख़ुदकुशी मामले में उनके को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तुनिशा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी बेटी को ख़ुदकुशी के लिए उकसाया है। उनके मुताबिक़, शीजान तुमिशा के साथ रिलेशनशिप में थे और उनकी बेटी इस रिश्ते में काफी परेशान हो रही थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली है। आइए आपको बताते हैं शीजान खान के बारे में सबकुछ....

28 साल के शीजान खान मुंबई के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 सितम्बर 1994 को हुआ था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है।
शीजान खान की दो बहने हैं फलक नाज़ और शफक नाज़। दोनों ही एक्ट्रेस हैं। बात शीजान के बारे में आगे करें तो वे फिटनेस के लिए क्रेजी हैं और जानवरों को पसंद करते हैं। वे अमेरिकी-कैनेडियन नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन TEDx के रेगुलर स्पीकर हैं।
शीजान खान ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में टेलीकास्ट हुए ऐतिहासिक शो 'जोधा अकबर' से की थी। इस सीरियल में उन्होंने अकबर के बचपन का किरदार निभाया था। उन्हें इस शो में सुलतान मुराद मिर्जा के रोल में भी देखा गया था।
जोधा अकबर के अलावा शीजान ने 'सिलसिला प्यार का', 'चंद्रनंदिनी', 'पृथ्वी वल्लभ : इतिहास भी, रहस्य भी' 'एक थी रानी एक था रावण', 'नजर 2' और 'पवित्रा : भरोसे का सफ़र' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।
शीजान खान अब तक फंतासी टीवी सीरियल 'अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल' में लीड रोल निभा रहे थे। इस सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद किया जा रहा था।खासकर बच्चों के बीच उनका यह सीरियल खूब पॉपुलर हो रहा था।
अब देखना यह है कि तुनिशा शर्मा की ख़ुदकुशी के बाद और शीजान खान की गिरफ्तारी के बाद 'अली बाबा' आगे बढ़ पाता है या नहीं और अगर हां तो कैसे आगे बढ़ता है।
और पढ़ें...
तुनिषा शर्मा की ख़ुदकुशी के बाद उनके BF पर भड़कीं सारा खान, बोलीं- रिलेशनशिप में आते ही क्यों हो?
MMS कांड वाली अंजलि अरोड़ा ने सैंटा बन बरपाया कहर, PHOTOS देख लोग बोले- बादाम पक-पक के लाल हो गया
एक बार में 30-35 रोटियां खा जाते थे सलमान खान, सुपरस्टार ने खुद किए चौंकाने वाले खुलासे
सबसे कमाऊ 'KGF 2' देकर भी इस मामले बेहद पीछे है कन्नड़ सिनेमा, टॉप पर अब भी बॉलीवुड का कब्जा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।