- Home
- Entertainment
- TV
- 'ये है मोहब्बतें' के बंद होने के गम में फूट फूटकर रोईं 'रमन भल्ला' की बेटी, हुआ बुरा हाल
'ये है मोहब्बतें' के बंद होने के गम में फूट फूटकर रोईं 'रमन भल्ला' की बेटी, हुआ बुरा हाल
मुंबई. टीवी का पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' अब बंद हो रहा है। हाल ही में इस शो का आखिरी एपिसोड शूट किया गया। इस दौरान करण पटेल यानी कि रमन भल्ला की बेटी रुही भल्ला ने शो का आखिरी एपिसोड शूट किया और वो इस दौरान सीरियल को लेकर काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोईं। इसके साथ ही शो के फैंस भी इस बात से काफी दुखी हैं कि अब ये सीरियल बंद हो रहा है।
15

'ये है मोहब्बतें' 6 सालों से लोगों के दिल पर राज कर रहा था। शो को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। इसकी टीआरपी अक्सर टॉप 10 में रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
शो के बंद होने से इसकी स्टारकाट भी काफी दुखी है और शो के आखिरी एपिसोड के शूट के दौरान तो रुही का किरदार निभा रही एक्ट्रेस अदिति भाटिया फूट फूटकर रोईं। एक्ट्रेस का रोते हुए एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
35
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अदिति ने इसके साथ इमोशनल कैप्शन लिखा और बोलीं, 'इस शो ने हमें बहुत कुछ दिया है।' इस सीरियल में पिछले चार सालों से काम कर रही थीं।
45
इस शो की हैप्पी एंडिंग की जाएगी। शो के अंत में मन भल्ला और इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी की पंजाबी स्टाइल में शादी कराई जाएगी। दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि शो की कहानी रमन, इशिता और रूही के इर्द-गिर्द ही थी।
55
फिलहाल शो में दिखाया जा रहा है कि रूही भल्ला मां नहीं बन सकती हैं। घरवालों ने रूही के मां ना बनने की बात उसके होने वाले पति और सास से भी छुपाई है, लेकिन अब रूही की सास को ये बात पता चल जाती है, जिसके बाद वो बहुत नाराज होती हैं। बता दें, 'ये हैं मोहब्बतें' अब 'ये हैं चाहतें' के स्पिन ऑफ में आएगा। इसका प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos