MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Dhanteras 2021: चाहते हैं गुड लक बढ़ाना तो धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

Dhanteras 2021: चाहते हैं गुड लक बढ़ाना तो धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

उज्जैन. इस बार धनतेरस (Dhanteras 2021) 2 नवंबर, मंगलवार और दीपावली (Diwali 2021) 4 नवंबर, गुरुवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, धनतेरस और दीपावली (Diwali 2021) ये दोनों ही स्वयंसिद्ध मुहूर्त हैं यानी इन दोनों में किए गए पूजा, उपाय और दान आदि का शुभ फल अवश्य मिलता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। मान्यता है कि इस दिन अगर कुछ खास चीजें घर में लाई जाएं तो इसका शुभ प्रभाव जीवन भर बना रहता है और हमारी परेशानियां भी कम होती हैं। आगे जानिए इन चीजों के बारे में… 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 02 2022, 10:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

धनतेरस या दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा लेकर आना चाहिए। ये प्रतिमा बहुत गी शुभ मानी जाती है। पारद एक तरह का द्रव्य होता है जिसका शोधन कर इसे ठोस बनाया जाता है। इस धातु से बनी प्रतिमाएं घर में रखने से वास्तु दोष आदि कई समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। इसीलिए दीपावली पर पारद लक्ष्मी प्रतिमा घर लेकर आनी चाहिए।

26

देवी लक्ष्मी को कमल का फूल विशेष रूप से प्रिय है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी निकलता है। इसकी माला बनाई जाती है। ये माला देवी लक्ष्मी को विशे रूप से अर्पित की जाती है। साथ ही इसका उपयोग देवी लक्ष्मी के मंत्र जाप के लिए भी किया जाता है। धनतेरस या दीपावली पर कमल गट्‌टे की माला लाकर अपने पूजा स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

36

ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। इसका उपयोग तंत्र-मंत्र में किया जाता है। ये नारियल पूजा सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। मान्यता है कि इस नारियल की पूजा करने से देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी करती है। इसे घर के पूजा स्थान पर रखना चाहिए या लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रखना चाहिए।

46

धनतेरस या दीपावली पर मां लक्ष्मी के चांदी से बने चरण चिह्न घर लाना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे अपने घर की तिजोरी में रखना चाहिए। इसे तिजोरी में अंदर जाने की दिशा में रखें न कि बाहर निकलने की दिशा में। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहेगी और तिजोरी में धन कमी नहीं होगी।

56

भगवान कुबेर धन के देवता और देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। ये ऋषि विश्रवा के पुत्र हैं और रावण के सौतेले भाई। रावण से पहले सोने की लंका पर इन्हीं का वास था। धनतेरस या दीपावली पर इनकी प्रतिमा लेकर आएं और घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

66

ये दोनों ही शंख दुर्लभ प्रजाति के हैं। ये दिखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। इन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है। विशेष अवसरों पर इन शंखों में जल या दूध डालकर भी लक्ष्मी-विष्णु का अभिषेक किया जाता है। इन्हें घर के पूजा स्थान या तिजोरी कहीं भी रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें

Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
दिवाली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved