MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Janmashtami 2022 Upay: दुर्भाग्य से हैं परेशान तो जन्माष्टमी पर कृष्णा को जरूर चढ़ाएं ये 10 चीजें

Janmashtami 2022 Upay: दुर्भाग्य से हैं परेशान तो जन्माष्टमी पर कृष्णा को जरूर चढ़ाएं ये 10 चीजें

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022)  का पर्व मनाया जाता है। पंचांग भेद के कारण इस बार ये पर्व 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी पर यदि भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजें अर्पित की जाए तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही इन उपायों से आपका बेड लक भी दूर हो सकता है। आगे जानिए इस जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को कौन-सी 10 चीजें अर्पित करें… 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 16 2022, 05:24 PM IST| Updated : Aug 17 2022, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शंख को देवी लक्ष्मी का सहोदर कहा गया है जिसका अर्थ है भाई। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में शंख का उपयोग जरूर किया जाता है और अगर ये शंख दक्षिणार्वती हो तो बहुत ही शुभ रहता है। जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें और उन्हीं के साथ रखकर रोज पूजा करें।
 

210

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में रक्षा सूत्र भी जरूर चढ़ाना चाहिए। रक्षा सूत्र चढ़ाने से भगवान और भक्त के बीच एक आत्मीय रिश्ता बनता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को रक्षा सूत्र चढ़ाने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।
 

310

वैसे तो हमारे देश में कई तरह की पंजीरी बनाई जाती है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण को धनिए की पंजीरी का भोग लगाया जाता है। इसे सूखे धनिए को पीसकर उसमें शक्कर का पूरा मिलाया जाता है। साथ ही इसमें सूखे मेले जैसे काजू, बादाम भी डाले जाते हैं। ये भोग भी श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। इस प्रसाद तो मनभोग भी कहते हैं। 
 

410

बिना बांसुरी के भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी भेंट करें। और इसे हमेशा उनके मूर्ति या तस्वीर के निकट ही रहने दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांसुरी से निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी घर के दोष को दूर कर सकती है। 
 

510

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले फल जैसे- केला, आम आदि का भोग लगाने से भी भक्त की हर इच्छा पूरी हो सकती है। पीला रंग गुरु ग्रह का बताया जाता है। अगर गुरु से संबंधित शुभ फल पाना हो तो भगवान श्रीकृष्ण को पीले फल का भोग लगाने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
 

610

भगवान श्रीकृष्ण को मोरमुकुटधारी भी कहते हैं यानी मोर मुकुट धारण करने वाला। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख भी अर्पित करना चाहिए। बाद में इस मोर पंख को अपनी तिजोरी में रख लेना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं और आपको आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। 
 

710

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में पंचामृत विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। इसे गाय के दूध, दही, घी, शहद व शक्कर मिलाकर तैयार किया जाता है। आयुर्वेद में भी पंचामृत को फायदेमंद बताया गया है। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां स्वत: ही दूर हो जाती हैं। पंचामृत भी भगवान को विषेश रूप से चढ़ाना चाहिए।
 

810

धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी पर जिस भी चीज का भोग लगाएं, उसमें तुलसी के पत्ते जरूर रखें। अगर किसी कारण वश भोग न भी लगा पाएं तो सिर्फ तुलसी के पत्ते चढ़ाने से भी श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।
 

910

भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह का भोग लगाया जाता है, लेकिन मुख्य रूप से माखन-मिश्री जरूर अर्पित की जाती है। धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है कि भगवान को ताजा मक्खन और मिश्री बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी पूजन में आप भगवान को माखन- मिश्री का भोग जरूर लगाएं।
 

1010

भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम पीतांबरधारी भी है। इसका अर्थ है पीले वस्त्र पहनने वाला। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र जरूर अर्पित करें और बाद में इसे किसी योग्य ब्राह्मण को दे दें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022: वो कौन-सा कृष्ण मंदिर हैं जहां जन्माष्टमी की रात दी जाती है 21 तोपों की सलामी?

Karwa Chauth 2022: साल 2022 में कब किया जाएगा करवा चौथ व्रत, जानिए तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त

Janmashtami 2022: कब मनाएं जन्माष्टमी पर्व? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और आरती
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
जन्माष्टमी

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved