MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Paush Purnima 2023: 6 जनवरी को शुभ योग में करें देवी लक्ष्मी के उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग

Paush Purnima 2023: 6 जनवरी को शुभ योग में करें देवी लक्ष्मी के उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में तिथि, नक्षत्र, ग्रहों आदि सभी विशेष महत्व है। तिथि और नक्षत्र मिलकर ही कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। (Paush Purnima 2023) कुल 16 तिथियां पंचांग में बताई गई हैं। इनमें से प्रतिपदा से लेकर चतुर्दशी तक की तिथि दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण) में एक समान रहती है। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। इस तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस बार साल 2023 की पहली पूर्णिमा तिथि 6 जनवरी, शुक्रवार को है। ये पौष मास की पूर्णिमा है। आगे जानिए इस तिथि पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और इस दिन के जाने वाले उपाय… 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Jan 03 2023, 02:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पौष पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ योग
पंचांग के अनुसार, पौष मास की पूर्णिमा तिथि 5 जनवरी की रात 02:14 से 06 जनवरी की रात 04:37 तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय और चंद्रोदय दोनों 6 जनवरी को होगा, इसलिए पूर्णिमा तिथि इसी दिन मानी जाएगी। इस दिन पद्म, ब्रह्म और इंद्र नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों के चलते इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। शुक्रवार को पूर्णिमा होने से ये दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए अति शुभ रहेगा। आगे जानिए इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें…
 

25

उपाय 1
शुक्रवार और पूर्णिमा के शुभ योग में देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। लाल वस्त्र, चूड़ी आदि चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। संभव हो तो इस दिन उपवास रखें और शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद पहले देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। फिर स्वयं भोजन करें।
 

35

उपाय 2
6 जनवरी को शुभ योग में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा किसी चौड़े बर्तन में रखें और गाय के दूध से अभिषेक करें। इस उपाय से धन लाभ के योग बनते हैं। संभव हो तो ये उपाय सुबह करें और इसके बाद अभिषेक में उपयोग किए गए दूध को पीपल पर चढ़ा दें। कुछ ही समय में आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

45

उपाय 3
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई मंत्रों की रचना की गई है। इन मंत्रों का जाप स्फटिक की माला से करना चाहिए। लेकिन इसके पहले देवी लक्ष्मी की पूजा करें। ये हैं देवी लक्ष्मी के कुछ मंत्र-
- ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: 
- ऊं धनाय नम: 
- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः
 

55

उपाय 4
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह के शुभ होने पर ही जीवन में सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है। शुक्रवार और पूर्णिमा के शुभ योग में शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए जैसे चावल, दूध, सफेद वस्त्र आदि। इन चीजों का दान जररूतमंदों को करने से शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।



 

ये भी पढ़ें-

इस देवी मंदिर को नारियलों से होती है 40 करोड़ की सालाना आय, कहां से आते हैं इतने नारियल?


Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved