- Home
- States
- Uttar Pradesh
- 37 दिन पहले पत्नी ने किया था सुसाइड, अब पति ने भी की आत्महत्या, तरीका जान कर कांप जाएगी रूह
37 दिन पहले पत्नी ने किया था सुसाइड, अब पति ने भी की आत्महत्या, तरीका जान कर कांप जाएगी रूह
लखनऊ(Uttar Pradesh). यूपी की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने के लिए उसने ऐसा तरीका अपनाया कि उसे जानकर लोगों की रूह कांप गई। उसने अपनी जान देने के लिए अपने घर में रखा रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट की वजह से घर मे आग भी लग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया। हालांकि व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी है।
| Published : Sep 04 2020, 12:33 PM IST / Updated: Sep 04 2020, 12:36 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के रजनीखंड में अभिषेक भारद्वाज (35) अपने बच्चों के साथ रहता था। पत्नी की मौत हो चुकी है। अभिषेक के पिता संतोष ने बताया कि अभिषेक हमसे अलग किराए पर रहता था।
अभिषेक पिछले दो साल से आर्थिक तंगी से काफी परेशान था। इसी वजह से उसने 8 साल के बड़े बेटे पिता के पास छोड़ रखा था। अभिषेक और उसकी पत्नी के बीच भी इसी आर्थिक तंगी को लेकर काफी विवाद होता था, बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसकी पत्नी ने तकरीबन 1 माह पहले सुसाइड कर लिया था।
गुरूवार सुबह उसने अपने ढाई साल के दूसरे बेटे को भी किसी परिचित से पिता के पास भिजवाया दिया था। अब घर में अभिषेक अकेला ही थी। लेकिन वह क्या करने वाला है इसकी खबर किसी को नहीं थी। वह पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था और लॉकडाउन में उसकी हालत काफी खराब हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक ने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। हालांकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि उसने अपने ससुराल द्वारा प्रताड़ना की बात भी लिखी है।
डीसीपी चारु निगम ने बताया कि बीते 27 जुलाई को इनकी पत्नी ने भी आपसी कलह के चलते सुसाइड किया था। अभिषेक परेशान थे। उन्होंने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। जिसकी जांच की जा रही है।