- Home
- States
- Uttar Pradesh
- एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया दर्दनाक हादसे का आंखों देखा मंजर
एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया दर्दनाक हादसे का आंखों देखा मंजर
ये परिवार गोंडा जिले का रहने वाला था और अपने बेटे का जन्मदिन मनाने देवीपाटन जा रहा था। अचानक एक बाइक सवार सामने आया बाइक को बचाने के चक्कर में कार पलट गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इ
15

पुलिस का कहना है कि पूरा परिवार गोंडा जिले के पूरेमनियाय मनहना गांव का है। जहां गांव के कृष्ण कुमार सिंह अपने परिवार के साथ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए सुबह 7 बजे घर से निकले थे। लेकिन 2 घंटे बाद ही हादसे का शिकार हो गए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
पूरा परिवार अपने बेटे का बर्थ डे मनाने देवीपाटन जा रहा था। कार में 6 लोग थे। जिसमें 5 एक ही परिवार के थे। हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई।
35
घटना स्थल पर मौजूद अब्दुल हकिब ने घटना की पूरी आंखों देखी बताई। उन्होंने कहा कि कार तुलसीपुर की तरफ जा रही थी और बाइक दूसरी तरफ से आ रही थी। बाइक पर 2 और कार में 6 लोग मौजूद थे। अब्दुल हकिब का कहन है कि वो उसी बाइक के पीछे था। दोनों की गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। अचानक से बाइक को बचाने के चक्कर में कार नाले में पलट गई और बाइक भी गिर गई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि जब तक कार सवार लोगों को बचाया जाता कार पूरी तरह गड्ढे में डूब गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को बाहर निकलवाया। एक बच्चे की सांस चल रही थी। जबकि बाइक सवार भी घायल था, उसे भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
45
वहीं वहां मौजूद लोगों ने कहा कि किसी तरह कार से शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में कृष्ण कुमार सिंह, स्नेहलता, शत्रुहन सिंह (ड्राइवर), उत्कर्ष, सौम्या उर्फ लीली, अनमोल शामिल हैं। गाड़ी से महज शोल्डर बैग बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
55
एडिशनल एसपी अरविंद मिश्रा ने बताया कि कार से निकल नहीं पाने के कारण मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबको पास के मेमोरियल हॉस्पिटल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी मौके पर एक आधार कार्ड मिला है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos