- Home
- States
- Uttar Pradesh
- अयोध्या में भगवान राम को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सजी फूलों की झांकी, जानिए क्या है मान्यता
अयोध्या में भगवान राम को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सजी फूलों की झांकी, जानिए क्या है मान्यता
अयोध्या ( Uttar Pradesh) । रामलला को गर्मी से निजात दिलाने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। कई क्विंटल फूलों से संपूर्ण अस्थाई मंदिर और उसमें विराजमान रामलला के आसपास झांकी सजाई गई है। साथ ही उनकी आरती भी फूलों से की गई। बता दें कि गर्मी में फूल बंगले की जो झांकी होती है, वह भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए सजाई जाती है।

सनातन धर्म की परंपरा है कि गर्मी के मौसम में भगवान को फूलों की झांकी से सजाया जाता है। लेकिन, साल 1992 के बाद राम जन्मभूमि परिसर में भगवान के हर उत्सव और सेवा भोग आादि सबकुछ केंद्र सरकार के अधीन हो गया था, जिस पर रिसीवर नियुक्त था। ऐसे में एक निश्चित रकम और सुविधाएं ही रामलला को दी जाती थी।
बताते हैं कि अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हाथ में रामलला परिसर और विराजमान रामलला की व्यवस्थाएं आ गई। इसके बाद तो हर व्यवस्था सुदृढ़ और सुचारु रुप से चल रही हैं।
25 मार्च 2020 को भगवान राम लला अस्थाई मंदिर में गए थे, तब से कई बार मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इतना ही नहीं, इस बार गर्मी से निजात दिलाने के लिए भगवान को एयर कंडीशनर लगाया गया है।
राम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि आज अमावस्या थी। झांकी भगवान की सजाई जाती रहती है। गर्मी में भगवान की शीतल आरती (फूलों से आरती) का परंपरा है।
सुबह से ही भगवान राम लला के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु भगवान की भव्य फूल बंगले की झांकी देखकर मंत्रमुग्ध होते नजर आए।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।