- Home
- States
- Uttar Pradesh
- जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं CM योगी की मौसी, उत्तराखंड बॉर्डर पर रोका
जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं CM योगी की मौसी, उत्तराखंड बॉर्डर पर रोका
सहारनपुर (Uttar Pradesh) । कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक गांव से ही किया जाएगा। निधन की खबर सुनकर अपनी बहन को ढ़ाढस बढ़ाने और जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहारनपुर से जा रही मुख्यमंत्री की मौसी सरोज देवी और उनके पुत्र सत्येंद्र सिंह बिष्ट को पुलिस ने रोक लिया। ये सभी भगवानपुर रोड पर काली नदी पुलिस चौकी उत्तराखंड बॉर्डर तक पहुंच गए थे, जबकि उन्हें एडीएम विनोद कुमार ने पौड़ी तक जाने के लिए पास जारी किया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मौसी सरोज देवी का परिवार सहारनपुर के नवीन नगर में रहता है। गोरखपुर के सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ कई बार मौसी के घर आ चुके हैं।
बीते साल जब योगी ने सहारनपुर में एक रात गुजारी थी, तब भी वह सर्किट हाउस में बुलाकर मौसी और अपने मौसेरे भाई सत्येंद्र बिष्ट से मिले थे। सरोज देवी कहती हैं कि जीजा के निधन का दुख कितना गहरा है, बताना संभव नहीं है।
पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने यह कहते हुए उन्हें वापस लौटा दिया उत्तराखंड में किसी भी बाहरी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, ऐसे उच्चाधिकारियों के आदेश हैं। (फाइल फोटो)
सत्येंद्र सिंह बिष्ट का कहना था कि उन्होंने चौकी इंचार्ज को सहारनपुर प्रशासन द्वारा जारी किया गया पास दिखाया था। उनकी वह पौड़ी में अपने रिश्तेदारों से बात भी मोबाइल से कराना चाही।
सत्येंद्र सिंह बिष्ट का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने किसी से कोई बात नहीं की। आखिरकार निराश होकर ऐसे में उनकी माता और वह वापस अपने घर लौट आए। (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।