MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP में सजी एशिया की सबसे बड़ी हथियार मंडी, पहली बार तिरंगे के निशान के साथ दिखेगा राफेल; 70 से ज्यादा देशों की 1028 कंपनियां करेंगी प्रदर्शन

UP में सजी एशिया की सबसे बड़ी हथियार मंडी, पहली बार तिरंगे के निशान के साथ दिखेगा राफेल; 70 से ज्यादा देशों की 1028 कंपनियां करेंगी प्रदर्शन

लखनऊ(Uttar Pradesh)। एशिया में रक्षा उत्पादों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी 'डिफेंस एक्सपो 2020' आज से लखनऊ में आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी की वृंदावन योजना में दोपहर डेढ़ बजे 5 दिन तक चलने वाले इस डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। एक्सपो में पहली बार तिरंगे के निशान वाले राफेल लड़ाकू विमान को पेश किया जाएगा। अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन भी एफ-35 लाइटनिंग सेकेंड को पहली बार दुनिया को दिखाएगा। बता दें कि अमेरिका यह लड़ाकू विमान भारत को बेचना चाहता है। 

2 Min read
Author : Ankur Shukla
| Updated : Feb 05 2020, 07:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जैसा देश लंबे समय तक आयातित रक्षा उपकरणों और हथियारों पर निर्भर नहीं रह सकता।
210
रक्षा उपकरणों के कारोबारियों के इस समागम में 70 से ज्यादा देशों की 1028 कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। इनमें 856 भारतीय और 172 विदेशी कंपनियां हैं। डिफेंस एक्सपो के दौरान रक्षा सौदों से जुड़े तकरीबन 200 से ज्यादा सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षरित होंगे। इस चार दिवसीय आयोजन में 39 देशों के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे।
310
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में तैयार कर रहे हैं। डिफेंस एक्सपो इसके लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। आयात पर निर्भरता खत्म कर भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डिफेंस एक्सपो निर्णायक भूमिका निभाएगा।
410
आज दोपहर 1.30 बजे डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम के मुख्य स्थल वृंदावन योजना में पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचें। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
510
लखनऊ में होने वाले इस डिफेंस एक्सपो में 70 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के दिल्ली वापसी से पहले एक्सपो स्थल पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विदेशी डेलीगेशन्स के साथ मीटिंग करेंगे। शाम 5 बजे तक पीएम वापस दिल्ली रवाना होंगे।
610
6 फरवरी की सुबह 9.30 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह डिफेंस एक्सपो पहुंचेंगे। विदेशी डेलीगेशन के साथ रक्षामंत्री की मीटिंग होगी उसके बाद सेमिनार में हिस्सा लेंगे फिर आयोजन स्थल पर हथियारों की प्रदर्शनी वाले स्टॉल्स का जायजा लेंगे।
710
7 फरवरी की सुबह 10.25 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आयोजन स्थल पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक्सपो में डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं करेंगे।
810
बता दें कि डिफेंस एक्सपो में यूएस, यूके, ब्राजील और नार्वे समेत कई देशों से सैन्य उपकरण बनाने वाली कई कंपनियां आ रही हैं। भारत में छोटे कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। एक्सपो में 35 देशों से भारत में बने उपकरणों और पुर्जों की खरीद के लिए एमओयू साइन होगा।
910
8 फरवरी की सुबह 9.55 बजे एक्सपो स्थल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़े इंडस्ट्री लीडर्स से मुलाकात करेंगे। कम्पनियों से जुड़े स्टॉल्स भी देखेंगे। शाम 4 बजे डिफेंस एक्सपो का समापन समारोह होगा।
1010
समापन समारोह के बाद आम डिफेंस एक्सपो जनता के लिए खुला रहेगा। डिफेंस एक्सपो का 8 और 9 फरवरी को आम जनता के लिए खुला रहेगा।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘4 लोगों ने बटुकों संग किया कुकर्म’ के आरोप के बीच अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज आमने-सामने
Recommended image2
CM Yogi Japan Visit : प्रवासियों से योगी ने की एक ही अपील, जानिए क्यों कहा-हम सूर्यपुत्र हैं?
Recommended image3
Lucknow Shocking CCTV: नमाज के बाद खेल रहा था 10 साल का बच्चा, युवक ने उठाकर पक्की नाली में पटका
Recommended image4
CM Yogi Adityanath Japan Visit: टोक्यो एयरपोर्ट पर सीएम योगी का ग्रांड वेलकम, खुशी से झूम उठे प्रवासी भारतीय
Recommended image5
यूपी बनेगा जापान का नया इंडस्ट्रियल ठिकाना? 500 एकड़ में बनेगी खास सिटी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved