MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कहीं कूड़े के ढ़ेर में मिली नोटों से भरी बोरी- किसी ने जला दिए नोट...नोटबंदी के 10 वायरल मामले

कहीं कूड़े के ढ़ेर में मिली नोटों से भरी बोरी- किसी ने जला दिए नोट...नोटबंदी के 10 वायरल मामले

देश में नोटबंदी को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने 1000 और 500 के नोट बैन होने की घोषणा की थी। 8 नवंबर को पीएम मोदी ने तीनों आर्मी चीफ्स और तत्कालीन प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की थी। जिसके बाद रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दिया, भाइयो-बहनो! देश को भ्रष्टाचार और कालेधन रूपी दीमक से मुक्त कराने के लिए एक और सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है। आज मध्यरात्रि यानी 8 नवंबर 2016 की रात्रि को 12 बजे से वर्तमान में जारी 500 रुपए 1000 रुपए के करंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे। ये मुद्राएं कानूनन अमान्य होंगी। hindi.asianetnews.com आज आपको 10 ऐसे मामलों के बारे में बताने जा रहा है, जोकि नोटबंदी के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 08 2019, 02:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
यूपी की राजधानी लखनऊ से एक फोटो वायरल हुई थी। फोटो में कूड़े के ढ़ेर में एक बोरी रखी थी, जोकि 500-1000 नोट भरी थी। जबकि सच्‍चाई ये थी कि बोरी के ऊपर कुछ ही असली नोट थे, जबकि नीचे कागज भरे हुए थे।
210
नोटबंदी के ऐलान के बाद यूपी के ललितपुर जिले में कुछ लोगों ने अधूरी जानकारी के चलते रात ही में 500-500 के कई नोट जला दिए थे। उनका कहना था, नोटबंदी के बाद उन्हें लगा कि नोट अब किसी काम के नहीं। इसलिए गुस्‍से में नोट जला दिया। लेकिन बाद में नोट बदले जाने की खबर पता चली तो आंखों में आंसू आ गए।
310
यूपी के सहारनपुर जिले में 11 नवंबर को नोट बदलने के लिए भीख मांगने वाली दो महिलाएं बैंक पहुंची और बोलीं- मुझे अपने नोट बदलने हैं, कहां बदल पाएंगे। हालांकि, इनके नोट नहीं बदल सके, क्‍योंकि इनके पास आईडी प्रूफ नहीं था।
410
यूपी के मीरजापुर जिले में 12 नवंबर को नारघाट के पास गंगा नदी में 500-1000 नोट बहते मिले थे। जिसे लूटने के लिए लोग नदी में नाव लेकर उतर गए थे। लोगों का कहना था, ये सब ब्‍लैक मनी है। कुछ का कहना था कि यह नोट जरुरत मंदों में बांट देना चाहिए था।
510
2000 के नोट मार्केट में आने के बाद अफवाह उड़ी कि काली कमाई को रोकने के लिए उसमें माइक्रोचिप लगी है, जो जीपीएस से कनेक्‍ट की जा सकती है। अफवाह के बाद 11 नवंबर को सच जानने के लिए यूपी के गोरखपुर में एक युवक ने चिप ढूंढ़ने के लिए 2 टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद नोट की फोटो वॉट्सऐप पर वायरल भी की थी।
610
यूपी के कानपुर जिले के जूही थानाक्षेत्र में रहने वालीं सन्नो ने एक-एक रुपए जोड़कर बुढ़ापे के लिए रुपए जमा किए थे। लोगों की मानें तो 9 नवंबर की शाम नोटबंदी खबर सुनते ही वो परेशान हो गईं। रुपए के बंडल को बाहर निकालकर गिनने लगी। नोट गिनते समय ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और मौत हो गई।
710
नोटबंदी के बाद यूपी के झांसी में 266 साल पुराने सिद्धपीठ पाताली हनुमान मंदिर में काले धन को पूरी तरह बैन कर दिया गया था। साथ ही मंदिर के बाहर एक बोर्ड लगाया गया, जिसमें लिखा, कालाधन दान करना सख्त मना है। यही नहीं, बोर्ड में दो बॉक्स बनाकर 1000 और 500 लिखा गया था और उनके नीचे क्रॉस का निशान बना दिया गया था। बता दें, कैंसर के रोगियों के लिए इस मंदिर का बड़ा महत्व है।
810
यूपी के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके की रहने वाली तीर्थराजी देवी मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालती थीं। नोटबंदी का जानकारी नहीं होने के चलते 9 नवंबर को वो अपनी बचत के एक-एक हजार के चार नोट लेकर सेंट्रल बैंक में जमा करने गईं थीं। बैंक के बाहर मौजूद लोग 500-1000 के नोट बंद किए जाने की चर्चा कर रहे थे। महिला को लगा उसकी कमाई के चार हजार रुपए बर्बाद हो गए। जिसके चलते उसे गहरा सदमा लगा और उसकी वहीं मौत हो गई।
910
12 नवंबर को पंजाब के जालंधर में यूपी के मेरठ से बारात गई थी। दूल्हें ने शगुन देने के लिए 500-1000 के नोट निकाले तो सालियों ने उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद दूल्‍हें ने रिश्तेदार, दोस्तों से छुट्‌टे मांगे, लेकिन नहीं मिले। फिर उसने कहा- मेरे पास सिर्फ 10 रुपए का नोट है, लेना है तो बोलो। सालियों ने उसे भी लेने से इनकार कर दिया।
1010
2000 के नए नोट आने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी कि नोट का गुलाबी रंग पानी में छूट रहा है। इस बीच यूट्यूब पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें 2000 रुपए के नोट को पानी से धोते हुए दिखाया गया था। 44 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स नोट को दोनों तरफ से रगड़-रगड़ कर धो रहा था। हालांकि, रंग में कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसे में ये अफवाह झूठी निकली।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गांव-गांव नल से जल, सौर ऊर्जा से बदली तस्वीर—यूपी में जल क्रांति के चौंकाने वाले आंकड़े
Recommended image2
मथुरा में 'अमृत' बना ऐसा खतरनाक हथियार, पति-पत्नी और 3 बच्चों की पलभर में मौत
Recommended image3
UP Industrial Development: आर्थिक समीक्षा में यूपी की बड़ी उपलब्धियां, उद्योग-निर्यात-निवेश में तेजी
Recommended image4
कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट: क्रैश से पहले ही क्यों दौड़ पड़े लैंबॉर्गिनी ड्राइवर के बाउंसर? देखें CCTV
Recommended image5
Uttar Pradesh Education Growth: स्कूल से यूनिवर्सिटी तक शिक्षा सुधार, बजट वृद्धि और डिजिटल बदलाव की कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved