MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • सादगी से मनाया गया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन, पत्नी डिंपल यादव ने लोगों से की ये खास अपील

सादगी से मनाया गया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन, पत्नी डिंपल यादव ने लोगों से की ये खास अपील

लखनऊ(Uttar Pradesh). यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया गया। कुछ स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाईयां बांटकर पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया। सीएम योगी ने भी पूर्व सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश के जन्मदिन पर उनकी पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को एक ख़ास संदेश दिया। डिम्पल यादव ने इस अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाने की सलाह कार्यकर्ताओं को दिया। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 01 2020, 09:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था। 1999 में उनका विवाह डिंपल यादव के साथ हुआ। वह साल 2000 में पहली बार कन्‍नौज से चुनकर लोकसभा में पहुंचे थे। 

25

15 मार्च 2012 के 38 साल की उम्र में उत्‍तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री बने। 19 मार्च 2017 तक वह इस पद पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजनीतिक जीवन के अलावा भी अपने परिवार को भी पूरा समय देते हैं। वे अपने बच्चों के लिए बेस्ट पापा हैं।
 

35

विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिलेश ने जब यूपी की राजनीति में कदम रखा तो उनके पिता मुलायम सिंह पहले से ही एक मजबूत जमीन तैयार कर चुके थे। जहां से अखिलेश को बस अपने कदम आगे बढ़ाने थे। हुआ भी कुछ ऐसा ही।
 

45

डिंपल और अखिलेश की पहली मुलाकात एक दोस्त के जरिए लखनऊ में हुयी थी। तब डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थीं। धीरे-धीरे उनकी यह मुलाकातें प्यार में बदल गई। चार साल डेट करने के बाद 1999 में घर वालों की इजाजत के बाद दोनों की शादी हुई।
 

55

अपने अधिकारिक ट्विटर से ट्वीट करते हुए उनकी पत्नी डिंपल ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ये संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है "सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! उनके अनुरोध पर उनके चाहनेवाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करें । 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
महाशिवरात्रि पर देश के 5 मुख्यमंत्रियों की शिव पूजा, तस्वीरों में देखिए शिवभक्ति
Recommended image2
2 घंटे का सफर अब 30 मिनट में! ग्रेटर नोएडा-फरीदाबाद के बीच बन रहा नया लिंक
Recommended image3
पहली बार मॉस्को में रामलीला : विदेशी एक्टर राम और हनुमान, देखिए भव्य तस्वीरें
Recommended image4
भतीजे के साथ चची का था अवैध संबध? वैलेंटाइन डे पर पति ने पकड़ लिया, फिर...
Recommended image5
गाजियाबाद: बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी, मां ने रिकॉर्ड कर खोला राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved