- Home
- States
- Uttar Pradesh
- जेल में पिता-2 साल पहले मां ने भी छोड़ा साथ, फुटपाथ पर डॉगी के साथ ऐसे जीवन गुजार रहा बेटा
जेल में पिता-2 साल पहले मां ने भी छोड़ा साथ, फुटपाथ पर डॉगी के साथ ऐसे जीवन गुजार रहा बेटा
मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh) सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। वैसे इस तस्वीर को एक पत्रकार ने खींची थी, जो अब मीडिया में छाई हुई है। दरअसल इस तस्वीर में एक बेबस बच्चा कड़ाके की ठंड में एक चटाई और चादर के सहारे एक कुत्ते के साथ फुटपाथ पर सोया हुआ नजर आ रहा। हालांकि अब प्रशासन भी हरकत में आ गया और बच्चे को खोज निकाला, जिसके बाद हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई। जी हां तस्वीर में दिखने वाले बच्चे का नाम अंकित है, जिसने बताया कि उसके पिता जेल में हैं। मां उसे दो साल पहले छोड़कर कहीं चली गई। वो गुब्बारे बेचकर या चाय की दुकानों पर काम कर अपना गुजारा करता है। अब उसका डॉगी 'डैनी' ही उसका एक मात्र सहारा है।

10 साल का अंकित हर रात शिव चौक के फुटपाथ पर सोता था। वह सुबह उठकर कभी चाय की दुकान पर कप प्लेट साफ करता है तो कभी सर्द रात में गुब्बारे और खिलौने बेचकर अपना और अपने साथी कुत्ते डैनी का पेट भरता है।
अंकित रात होने पर फुटपाथ को अपना बिस्तर बनाकर एक चादर में सर्दी से बचने का प्रयास करता है। उसी चादर में अंकित का साथी डैनी भी उसके साथ सो जाता है। कई दिन पहले ली गई इस तस्वीर के वायरल होने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने बच्चे को ढूंढने के लिए पुलिस टीम लगाई तो बच्चे को पुलिस ने शहर से बरामद कर लिया।
अंकित ने बताया, ''मैं शिव चौक पर रहता हूं। मैं आठ साल का था, तभी मां छोड़कर चली गई। यहीं बड़ा हो गया। यहां कुछ जानने वाले थे खालापार में। वहां एक अम्मा (शीला) के घर कुछ दिन रहा था।''
अब बच्चा चाइल्ड एंड वुमैन वेलफेयर डिपार्टमेंट के देख रेख में है। शहर कोतवाली पुलिस ने बच्चे को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और जूते देकर बच्चे की परवरिश करने का बीड़ा उठाया है।
एसएसपी अभिषेक यादव के मुताबिक बच्चे का एक स्कूल में एडमिशन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही पुलिस बच्चे की मां व रिश्तेदारों की भी तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।