MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • घर के आंगन में सो रहा था परिवार, नींद के आगोश में हुआ एक खतरनाक हादसा और जिंदा दफन हो गए 5 लोग

घर के आंगन में सो रहा था परिवार, नींद के आगोश में हुआ एक खतरनाक हादसा और जिंदा दफन हो गए 5 लोग

शाहजहांपुर(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पड़ोसी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सभी लोग आंगन में जमीन में ही बिस्तर लगाकर सो रहे थे। सुबह तकरीबन पौने 6 बजे पड़ोसी की जर्जर दीवार बगल के घर में आंगन में सो रहे लोगों के ऊपर गिर गई। जिससे मौके पर चार बच्चों समेत मां की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएम योगी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 17 2020, 03:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

हादसा शाहजहांपुर के वाजिद खेल मोहल्ले में हुआ। यहां पड़ोस के मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला उसके दो मासूम बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। हादसे में मृतका का एक बेटा घायल हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह 6 बजे पूरा परिवार घर के आंगन में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

कोतवाली इलाके के वजिद खेल मोहल्ला निवासी शबनम के पति की मौत हो चुकी है। शबनम अपने पांच बच्चों और पिता अल्ताफ के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद पूरा परिवार घर के आंगन में जमीन पर बिस्तर लगा कर सोया था। 

35

पड़ोस में शबनम के ताऊ असफाक का मकान है। असफाफ की मौत हो चुकी है। घर में उनके बेटे रहते हैं। सुबह 6 बजे जीने की दीवार के ऊपर से कुछ ईंटें अचानक नीचे गिर गई, ये ईंट शबनम व उसके बच्चों के ऊपर गिरी। इसमें शबनम और उसकी बेटी रूबी, 3 साल की चांदनी, बेटा शहबाज और और सुएब की मौत हो गई। तीसरा बेटा साहिल घायल हो गया। 

45

दीवार गिरने की आवाज आते ही मौके पर तमाशबीनों का मजमा लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटवाकर सभी शवों को बाहर निकलवाया गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी इंद्र भूषण और पुलिस अधीक्षक एस आनंद भी मौके पर पहुंचे। 
 

55

डीएम ने फौरन मामले की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 400000 मुआवजा देने का एलान किया । 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Recommended image2
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
Recommended image3
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR
Recommended image4
UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Recommended image5
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved