MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • चार साल के बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, पत्नी बोली- पति की शहादत पर है फक्र; बेटे को भी सेना में भेजूंगी

चार साल के बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, पत्नी बोली- पति की शहादत पर है फक्र; बेटे को भी सेना में भेजूंगी

गोरखपुर(Uttar Pradesh). जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का जवाब देने के दौरान शहीद हुए गोरखा रेजीमेंट के जवान हवलदार दीपक कार्की का मंगलवार की रात राजघाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहीद की अंतिम यात्रा में गोरखपुर जीआरडी के जवानों से लेकर ब्रिगेडियर तक सभी शामिल हुए। सबने उनकी शहादत को सलाम किया। नेपाल के रहने वाले दीपक का शव पहुंचने के पहले ही परिजन गोरखपुर पहुंच गए थे। पूर्व निर्धारित समय शाम सात बजे दीपक कार्की का शव विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से शव जैसे ही बाहर निकला परिजन शव को देखते ही बिलख पड़े। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 24 2020, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

गोरखपुर जिले के राजघाट के बैकुंठधाम में गोरखा रेजीमेंट के शहीद हवलदार दीपक कार्की के अंतिम संस्कार के समय मौजूद सभी की आंखें नम थीं। सब ने उनके जज्बे को सलाम किया। चार वर्ष के बेटे एंजल कार्की ने जब पिता की चिता को मुखाग्नि दी तब शायद ही कोई ऐसा रहा हो जिसकी आंखें नम न हुईं हो। 
 

25

पत्नी प्रतिमा कार्की को शहीद की भाभी ढांढस बंधा रही थीं। प्रतिमा ने कहा, मुझे पति की शहादत पर फक्र है। बेटे को भी सेना में भेजूंगी।
 

35

शहीद दीपक कार्की नेपाल राष्ट्र के भुटवल स्थित सालिकग्राम के रहने वाले थे। उनकी मां का पहले ही देहांत हो चुका था। परिवार में पत्नी प्रतिमा, दो बेटियां कपिला और कुंजला व चार साल का बेटा एंजल है। निधन की खबर परिवार वालों को सोमवार की सुबह हुई। लॉकडाउन की वजह से पार्थिव शरीर नेपाल नहीं ले जाया गया।
 

45

जैसे ही शहीद दीपक कार्की का पार्थिव शरीर राजघाट परिसर में प्रवेश किया वैसे ही वाद्य यंत्र बजने लगे। जीआरडी के जवान कंधे पर शहीद दीपक का शव लेकर घाट तक पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद परिवारीजनों के साथ ही जीआरडी के अफसर, नगर विधायक, सैनिक कल्याण बोर्ड के अफसर, डीएम, एसएसपी और एडीएम सिटी ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

55

शहीद दीपक अपने पीछे 14 व 9 साल की बेटी और महज चार साल के बेटे एंजल को छोड़ गए हैं। दोनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल था। गम के बीच भी 14 साल की बेटी ने कहा कि उसे अपने पिता पर गर्व है।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Budget 2026: सीएम योगी का बड़ा दावा, यूपी में 55% एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, 19% इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री, बेरोजगारी दर 2.24%
Recommended image2
UP News: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास, MSME, निवेश और कानून व्यवस्था पर CM योगी आदित्यनाथ का बयान
Recommended image3
UP News: कानून व्यवस्था, विकास और अर्थव्यवस्था पर CM योगी का बड़ा बयान, यूपी में बदलाव का दावा
Recommended image4
Redevelopment Policy 2026: 25 साल पुराने फ्लैट अब होंगे नए जैसे, UP सरकार का बड़ा फैसला
Recommended image5
Success Story: कभी घर तक सीमित थीं, अब हर महीने 1 लाख कमा रहीं ये महिलाएं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved