MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • इस शख्स की शिकायत के बाद विकास दुबे को पकड़ने गई थी पुलिस, 12 दिन बाद सामने आकर बताया चौंकाने वाला राज

इस शख्स की शिकायत के बाद विकास दुबे को पकड़ने गई थी पुलिस, 12 दिन बाद सामने आकर बताया चौंकाने वाला राज

कानपुर(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के कानपुर में विकास दुबे एनकाउंटर के बाद रोज नया खुलासा हो रहा है। अब मामले में मामले में विकास दुबे के खिलाफ एफआईआर लिखवाने वाला राहुल तिवारी बिकरू कांड के 12 दिन बाद अपने घर वापस लौट कर आया है। यहां उसने मीडिया से विकास दुबे की दबंगई की दास्तान बयां की है। राहुल ने बताया कि कैसे एसओ चौबेपुर विनय तिवारी के सामने विकास व उसके गुर्गों ने उसकी पिटाई की थी, यही नहीं विकास ने एसओ के साथ भी जमकर गाली गलौज की थी।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 15 2020, 05:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

गौरतलब है कि राहुल तिवारी की एफआईआर के बाद ही पुलिस विकास दुबे के घर बिकरु गांव में दबिश देने गई थी, जिसके बाद जघन्य हत्याकांड हुआ और 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। राहुल के अनुसार पूर्व एसओ चौबेपुर विनय तिवारी घटना से एक दिन पहले 1 जुलाई को उसे लेकर बिकरू गांव ले गया था।
 

27

राहुल ने बताया कि उसके ससुराल की जमीन को लेकर विकास दुबे से नहीं बनती थी। 27 जून को मोटरसाइिकल से घर वह घर लौट रहा था। रास्ते में विकास दुबे के गुर्गों ने उससे मोटरसाइकिल छीन ली और पैसे भी छीन लिए। इसके बाद उसने थाने तहरीर दी। 1 जुलाई को एसओ विनय तिवारी ने कहा कि चलो, मामले की तफ्तीश कर लें।
 

37

राहुल के मुताबिक व एसओ के साथ ही विकास दुबे के घर बिकरू आया था। बिकरू पहुंचने पर एसओ के सामने विकास और उसके गुर्गों ने उसकी जमकर पिटाई की। पीटने के बाद सीने पर रायफल तान दी थी। इस दौरान एसओ विनय तिवारी को भी विकास ने धमकाया और गाली गलौज की थी।
 

47

राहुल ने बताया कि मामला बढ़ते देख एसओ विनय तिवारी काफी डर गए थे, तब एसओ साहब ने अपना जनेऊ निकाला और कहा कि भइया पंडितों की इज्जत रखो। फिर विकास दुबे ने गंगा जल निकाला और हमें भी दिया, एसओ साहब को भी दिया. इसके बाद उन्होंने कसम खिलाई। इसके बाद विकास दुबे को भी कसम खिलाई कि राहुल तिवारी को मारोगे नहीं। उसने कहा कि नहीं मारेंगे।
 

57

राहुल के मुताबिक "इसके बाद अहाते में विकास दुबे हमारी गाड़ी वापस दे दी. हम इतना दहशत में आ गए कि हमें ये कल मार देगा। इसके बाद हम कप्तान के यहां आए। यहां से थाने भेजा गया, थाने में एसओ साहब ने एक एप्लीकेशन लिखी और उसके बाद पुलिस कार्रवाई करने गई।''

67

राहुल ने बताया कि "हमारी ससुराल की खेती का मैटर था। बुआ की नीयत खराब है। मेरे ससुर की बहन का लड़का सुनील कुमार की शादी बिकरू में बाल गोविंद के यहां हुई थी। बाल गोविंद विकास का करीबी साथी है। उसी में ये मामला हुआ।"

77

राहुल ने बताया कि घटना के बाद वह इतना डर गया था कि मोबाइल बंद कर फरार हो गया था, विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद वह सीधे एसएसपी कानपुर से मिला, उन्होंने राहुल को आश्वासन दिया जिसके बाद वह अपने घर लौटने का साहस कर पाया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved