MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • गैंगेस्टर विकास दुबे की लव स्टोरीः दोस्त की बहन को ही दिल दे बैठा था, फिर प्यार में आया खौफनाक मोड़

गैंगेस्टर विकास दुबे की लव स्टोरीः दोस्त की बहन को ही दिल दे बैठा था, फिर प्यार में आया खौफनाक मोड़

कानपुर(Uttar Pradesh). कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हुई 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार है। पुलिस की तकरीबन 100 टीमें उसे तलाशने में लगी हुई हैं। विकास कितना खूंखार है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुश्मनी निभाने में उसने अपने प्यार तक को नहीं छोड़ा। दिन रात उसका मर्डर करने के लिए ढूंढता रहा। केवल इतना ही नहीं अपने साले के लिए उसने इतनी दहशत पैदा कर दी की वह आज तक यूपी लौट कर ही नहीं आया। आइए जानते हैं यूपी पुलिस के लिए इस समय मोस्ट वांटेड बने विकास दुबे की लव स्टोरी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2020, 12:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

विकास दुबे के इतने चेहरे हैं कि उसे अच्छे अच्छे नहीं पहचान पाएं। दुश्मनी निभाने में उसने अपने सगे संबंधियों तक को नहीं छोड़ा। न सिर्फ चचेरे भाई की हत्या में उसका हाथ रहा, बल्कि प्रेमिका से पत्नी बनी युवती और उसके भाई तक का भी जानी दुश्मन बन गया।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

इन दोनों की हत्या के लिए वह लंबे समय तक प्रयासरत रहा। आखिरकार विकास के भय की वजह से युवती उसकी शरण में आ गई और भाई हमेशा के लिए यूपी छोड़कर भाग गया। 
 

310

यह कहानी है कानपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले शातिर बदमाश राजू खुल्लर और उसकी बहन सोनू की। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हुए राजू खुल्लर और विकास दुबे वर्ष 1995 के आसपास एक दूसरे के संपर्क में आए। कुछ ही समय में दोनों पक्के यार हो गए ।

410

विकास के राजू के घर भी आना-जाना हो गया, जिसके वजह से उसकी मुलाकात राजू की बहन सोनू से हुई। विकास और सोनू दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों के बीच रिश्ते बन गए।
 

510

कुछ दिनों बाद विकास ने राजू खुल्लर की बहन सोनू से शादी कर ली। सोनू से शादी के बाद राजू विकास का साला हो गया, जिसके बाद वह विकास के सारे गैरकानूनी धंधे संभालने लगा। इन वर्षों में विकास में बेशुमार दौलत कमाई और वहा सारी संपत्ति पत्नी सोनू के नाम करता गया।
 

610

विकास के साथ राजू खुल्लर की भी ताकत बढ़ती गई। वर्ष 2000 में ताराचंद्र इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सिद्धेश्वर पांडेय और वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री की हत्या के बाद विकास पर पुलिस का शिकंजा कसा तो वह तकरीबन 5 साल तक जेल में रहा । 

710

इस दौरान विकास की सारी सत्ता काफी हद तक राजू खुल्लर और उसकी बहन सोनू के पास रही। इसी बीच सोनू के संबंध विकास के एक बहुत ही करीबी शख्स से हो गए। तीनों ने विकास से दूरी बनाने का प्रयास किया। राजू बहन सोनू को लेकर काफी समय तक गायब रहा। 
 

810

राजू विकास के द्वारा सोनू के नाम खरीदी हुई हुई जमीनों को बेचने की फिराक में था। इसी बीच संतोष शुक्ला हत्याकांड में विकास बरी हो गया। राजू और सोनू की कारस्तानी का पता चलने पर वह आग बबूला हो गया। उसे सोनू के बेवफा होने और जरायम की दुनिया से कमाई हुई अपनी बेशुमार दौलत के जाने का डर सता रहा था। 
 

910

उसने अपनी पूरी फ़ौज को पत्नी सोनू और साले राजू की खोज में लगा दिया। विकास पत्नी की इस बेवफाई से विकास इतना बौखला गया था कि उसने अपने गुर्गों से दोनों बहन-भाई को जिंदा या मुर्दा वापस लाने का फरमान सुना दिया ।

1010

विकास के खौफ से राजू यूपी छोड़कर लापता हो गया और आज तक वापस नहीं आया. जबकि उसकी बहन सोनू अकेली पड़ जाने के कारण फिर से विकास की शरण में आ गई . बताते हैं कि उसके बाद फिर से सोनू ने नाम बदलकर विकास का काम संभाल लिया। चर्चाओं पर गौर करें तो विकास दुबे के लखनऊ आवास में बतौर पत्नी साथ रहने वाली महिला रिचा दुबे ही सोनू है। अपराध की दुनिया में वह विकास की हर कदम पर सहयोगी रही है। यहां तक कि वह घरों के सीसीटीवी कैमरे अपने मोबाइल से आपरेट करती है। घर पर दबिश की सूचनाएं विकास तक पहुंचाती है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(54.0 ov) 99 & 156/4
Day 4
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Inspirational Story: 6 ऑपरेशन और अटूट हौसला! जानिए कैसे अपने पैरों पर खड़े हुए परसन कुमार?
Recommended image2
UP Election 2027: सपा से कितनी सीटें चाहती है कांग्रेस, यूपी चुनाव में सीट बंटवारे पर क्यों फंसा पेच?
Recommended image3
राजा भैया के घर अचानक क्यों पहुंचे BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी? 2027 से पहले UP में नए खेल की चर्चा
Recommended image4
बच्चों को नूडल्स खिलाने से पहले पढ़ लें ये खबर, चाऊमीन बन सकती है चोकिंग की वजह
Recommended image5
आगरा से नागपुर तक भागती रही श्रद्धा दुबे, आखिरकार STF ने दबोचा; बहन और ड्राइवर भी गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved