इस तरह ये शख्स बना किडनैपर, रातभर रही देश की नजर
फरूखाबाद (Uttar Pradesh)। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरेली-इटावा हाईवे स्थित गांव करथिया इस समय लोगों की जुबान पर है, क्योंकि यहां 24 बच्चों को बुलाने के बाद कैद करने वाला 40 वर्षीय सुभाष बाथम पर देशभर की नजर रातभर थी। हर कोई इस शख्स के बारे में जानना चाहता था कौन है और कितना बड़ा अपराधी है कि सरकार को एटीएस की कमांडों टीम भेजनी पड़ी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस शख्स ने किस तरह अपराध जगत में पैर रखे और क्यों इन बच्चों को इस तरह किडनैप किया।
15

घर में चोरी की शिकायत पर उसने 2001 में मौसा की हत्या की थी। 2005 में उसे उम्रकैद हुई। 10 साल जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
करीब तीन महीने पहले एसओजी ने फतेहगढ़ में हुई चोरी के आरोप में उसे जेल भेज दिया। वहां से डेढ़ माह पूर्व जमानत पर छूटा। खुद को फंसाने के शक में उसने पुलिस व ग्रामीणों से बदला लेने की योजना बना डाली थी।
35
गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी एक साल की बेटी के जन्मदिन के बहाने गांव के करीब 24 बच्चे घर बुलाए और सभी को बंधक बना लिया।
45
देर रात सिरफिरे ने आदेश बाथम की 6 महीने की बेटी शबनम को छत के मोखले से पुलिस को सौंप दिया। माना जा रहा है कि वह उसे मृत समझ लिया था, क्योंकि शबनम बेहोश हो चुकी थी। देर रात आइजी मोहित अग्रवाल भी गांव पहुंच गए और अफसरों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और सुभाष के घर का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाल लिया।
55
गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वह छुड़ाकर अंदर भागा तो पीछे से पुलिस भी घुस गई। इस पर वह फिर फायरिंग करने लगा, जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से सुभाष की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने घर में बने बेसमेंट से बच्चों को सकुशल निकाल लिया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos