MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • मोदी टीम में यूपी से बानाए गए सबसे ज्यादा 7 मंत्री, जानिए इनकी प्रोफाइल..इसलिए दी गई है जिम्मेदारी

मोदी टीम में यूपी से बानाए गए सबसे ज्यादा 7 मंत्री, जानिए इनकी प्रोफाइल..इसलिए दी गई है जिम्मेदारी

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली। दूसरे नंबर पर भाजपा सांसद नारायण राणे को शपथ दिलाई गई। इसके बाद अन्य सांसदों ने शपथ ली। केंद्र के इस मंत्रीमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा अगर किसी राज्य से मंत्री बनाए गए तो वह उत्तर प्रदेश है। जहां से 7 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी रणनीति मोदी मंत्रिमंडल में साफ तौर पर दिखाई दी। आइए जानते हैं यूपी से बनाए गए इन 7 मंत्रियों की प्रोफाइल...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2021, 08:13 PM IST| Updated : Jul 07 2021, 08:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

उत्तर प्रदेश से जिन 7 सांसदों को मंत्री बनाया गया है, उनमें आगरा लोकसभा सीट से सांसद एसपी बघेल, मोहनलाल गंज के कौशल किशोर, महाराजगंज पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, जालौन से भानु प्रताप वर्मा, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और खीरी सांसद अजय मिश्रा के नाम शामिल हैं।
 

28

1. अनुप्रिया पटेल- 40 साल की अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश से हैं। 2014 से लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से चुनाव लड़ती हैं। वह 2016 से 2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। यूपी में सबसे बड़ा वोटबैंक पिछड़ों का है, इसिलए उनको साधने के लिए अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया गया है।
 

38

2- अजय मिश्र-60 साल के अजय मिश्र यूपी के खीरी से लोकसभा सांसद हैं। वह पहली बार लोकसभा चुनाव चीते हैं। उनका नाम 17वीं लोकसभा के संसद रत्न के लिए 2020 में चयनित किया गया था। वह अभी लोक लेखा समिति के सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि ब्राह्मणों की तथाकथित नाराजगी को पाटने के लिए भाजपा ने एक और ब्राह्मण चेहरे को मंत्री पद दिया है।

48

3. प्रो. एसपी सिंह बघेल- बघेल यूपी के आगरा सीट से सांसद है। वह पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नारायण दत्त तिवारी और मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं। दोनों के वह  सुरक्षा गार्ड रहे हैं। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुके हैं। बता दें कि बघेल 2017 में आगरा के पास टूंडला विधानसभा से चुनाव जीता और योगी सरकार में मंत्री बनाए गए। इसके बाद 2019 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 

58

4.बीएल वर्मा- बदायूं से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। बीएल वर्मा लोधी समाज के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी रहे हैं। बीएल वर्मा को पिछले साल ही बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट देकर संसद भेजा था। लोधी वोट बैंक को साधने के लिए इन्हें मंत्री बनाया गया है। 1984 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने। 1997 में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रहे।  2007 तक वह भाजपा के प्रदेश मंत्री भी रहे।

68

5.भानु प्रताप वर्मा- .भानु प्रताप जालौन-गरौठा-भोगनीपुर से बीजेपी सांसद हैं। वह 5वीं बार सांसद बनकर संसद पहुंचे हैं। 1992-93 में पहली बार वह कोंच सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने थे। वह मूल रूप से कोंच के मालवीय नगर के रहने वाले हैं। अभी वह वह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

78

6.पंकज चौधरी-उत्तर प्रदेश से महाराजगंज लोकसभा सीट से 57 साल के पंकज चौधरी सांसद हैं। 2019 में छठवीं बार पंकज चौधरी लोकसभा में सांसद बने हैं। वह यूपी में बीजेपी के सीनियर नेताओं में शुमार हैं। पंकज चौधरी को पार्षद से लेकर संसद सदस्य तक का अनुभव रहा है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर गोरखपुर के नगर निगम से शुरू किया है।

88

7. कौशल किशोर-61 साल के कौशल किशोर लखनऊ के कोकारी के रहने वाले हैं। वो लखनऊ जिले की सुरक्षित सीट मोहनलालगंज से लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं। उऩ्होंने 2002 में पहली बार विधायक का चुनाव जीता था। यूपी में मुलायम सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं कौशल किशोर। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved