MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • घर में पड़ा था मां- बाप और बेटे का शव, हाथ पैर बंधे मुंह पर लगा था टेप; घटनास्थल बयां कर रहा था हैवानियत

घर में पड़ा था मां- बाप और बेटे का शव, हाथ पैर बंधे मुंह पर लगा था टेप; घटनास्थल बयां कर रहा था हैवानियत

आगरा(Uttar Pradesh). आगरा में रविवार रात एक ही घर में हुई मां- बाप और इकलौते बेटे की हत्या में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस अब हत्यारों तक पहुंचने की कड़ियां  जोड़ने में लगी हुई है। माना जा था है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है। रविवार रात हुई इस वीभत्स घटना में हत्यारों ने घर के अलग-अलग कमरों में तीनों को मारा था। सोमवार सुबह जब एडीजी अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश पहुंचे तो घर के भीतर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। तीनों के मुंह पर टेप लगा था, वहीं हाथ पैर बंधे हुए थे। हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 31 2020, 06:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


मूलरुप से मथुरा के बलदेव के रहने वाले रघुवीर उर्फ रामवीर 30 साल पहले आगरा आ गए थे। यहां उन्होंने एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के नगला किशन लाल में अपना आशियाना बनाया था। लेकिन रविवार रात रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटे बबलू की हत्या कर दी गई। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने सुनोयोजित तरीके से हत्याकांड को अंजाम देने का अंदेशा जताया है। 

26


जानकारी के अनुसार रविवार रात पास में ही जागरण कार्यक्रम था और तेज आवाज में भजन-कीर्तन हो रहा था। आसपड़ोस के ज्यादातर लोग जागरण में ही मौजूद थे। शायद यही वजह रही कि लोगों को रामवीर व उनके परिवार के सदस्यों की चीख या अन्य कोई आहट सुनाई नहीं दी।
 

36

बताया जा रहा है कि रामवीर ने अपने बेटे की नौकरी में लगने वाली घूस के लिए अपना एक प्लॉट बेचा था। रामवीर ने अपने बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए एक फौजी नाम के रिश्तेदार को 12 लाख रुपए दिए थे। लेकिन बेटे बबलू को नौकरी नहीं मिली थी। रामवीर अपना रुपया वापस मांग रहे थे। जिसको लेकर फौजी से विवाद चल रहा था। रामवीर के ज्यादातर रिश्तेदास घर के आसपास ही रहते हैं। पुलिस को जानकारी हुई है कि फौजी रात में रामवीर के घर दो लोगों के साथ आया था।
 

46

पुलिस को क्राइम सीन रिक्रिएट करने पर यह जानकारी मिली है कि तीनों लोगों को पहले जान से मारा गया है। घर के सभी तीन कमरों पुलिस को संघर्ष के निशान मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हत्यारों और रामवीर के बीच एक कमरे में बात हुई है और बातचीत में मामला बढ़ने पर पहले मीरा और बबलू को कमरों में बंद किया गया है और फिर पहले रामवीर की और बाद में बबलू व अंत में मीरा की हत्या की गई है।
 

56

जिस तरह तीनों को हाथ पैर बांध कर बारी बारी बिना हथियार के मारा गया है और मारने के बाद तीनों शवों को उठाकर एक कमरे में एक के ऊपर एक रखकर जलाने का प्रयास हुआ है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारों ने मौत को हादसा बनाने का प्रयास किया ताकि उनकी क्रूरता की कहानी किसी को पता न चल पाए। सुबह जब लोगों को हत्या की घटना का पता चला तो जिस किसी ने भी शवों की हालत देखी वो दहल गया क्योंकि शवों को एक के ऊपर रखकर जलाया गया था और आग पूरी तरह न लग पाने के कारण शव अधजली हालत में पड़े थे।

66

मृतक रामवीर के भाई चंद्रभान ने बताया कि रामवीर का शुरुआती जीवन काफी परेशानी भरा था। उसने बेलदारी करके अपने बेटे को पढ़ाया और पाई-पाई इकट्ठा कर दुकान बनाई। इसके बाद उसने दुकान के साथ साथ ब्याज का काम भी शुरू किया और काफी पैसा इकट्ठा किया। पड़ोसियों के अनुसार रामवीर का एक ही सपना था कि वो अपने बेटे को सरकारी नौकरी करता देखे और इसीलिए उसने अपनी सारी जमा पूंजी फौजी को देकर अपने बेटे को नौकरी पर लगवाने की तैयारी की थी। 
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Weather Update: सुबह धुंध, दिन में धूप और हल्की गर्मी, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
Recommended image2
वो 6 लोग 5 सेकंड के लिए बाथरूम करने आए मौत के मुंह में समा गए, डरावना था दृश्य
Recommended image3
UP BC Sakhi Yojana: योगी सरकार की योजना से गांवों में पहुंची बैंकिंग, महिलाओं को मिला रोजगार
Recommended image4
UP Flood Control Model: योगी सरकार में रिकॉर्ड बाढ़ सुरक्षा, 3.72 करोड़ आबादी को मिली राहत
Recommended image5
UP News: बुंदेलखंड में औद्योगिक क्रांति, 56,662 एकड़ भूमि मंजूर, निवेश और रोजगार को नई रफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved