MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • मंत्री के आने के पहले उजाड़ा कल्पवासियों का शिविर, व्यवस्था देख भड़के योगी के मंत्री, सपा महासचिव ने कसा ये तंज

मंत्री के आने के पहले उजाड़ा कल्पवासियों का शिविर, व्यवस्था देख भड़के योगी के मंत्री, सपा महासचिव ने कसा ये तंज

प्रयागराज (uttar priresh) । माघ मेले में अव्यवस्था के कारण कल्पवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई शिकायत के बाद नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रमुख सचिव (नगर विकास) मनोज कुमार सिंह के साथ मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह घाट निर्माण न होने की जानकारी पर वह भड़क उठे। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव ने भी माघ मेले का भ्रमण करने के बाद तैयारियों पर तंज कसा। कहा कि भगवा और भगवान के नाम पर राज करने वाली भाजपा सरकार में मेला क्षेत्र में अव्यवस्था देखकर मन बहुत व्यथित है। दूसरी ओर मंत्री के आने के पहले कल्पवासियों का शिविर उजाड़ने का मामला सामने आया, जिसे लेकर उन्होंने रविवार की शाम प्रदर्शन भी किया।  

2 Min read
Author : Ankur Shukla
Published : Jan 13 2020, 12:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
नगर विकास मंत्री के मेला क्षेत्र आने से पहले प्रशासन हरकत में आ गया। काली सड़क दक्षिण पटरी पर ढाल लालटेन निशान वाले तीर्थ पुरोहित राजेश तिवारी उर्फ पप्पू के प्रयागवाल प्लाट पर बसे तीन कल्पवासियों के शिविरों को उजाड़ दिया गया।
24
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने गंगा के पवित्र जल से आचमन किया। इस दौरान कई जगह स्नान घाट निर्माण न होने की जानकारी पर वह भड़क उठे। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने मंत्री को बताया बकि जमीन में दलदल होने के कारण वहां घाट निर्माण नहीं किया जा सका है। जमीन के सूखते ही घाट बनवा दिया जाएगा। मंत्री ने संगम नोज पर बनाए गए घाटों का भी मुआयना किया। वो दंडी स्वामी नगर में साधु-संतों का हालचाल पूछा। संतों से मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसी के साथ आश्रम में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। गंगोली शिवाला मार्ग पर गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
34
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव ने मंत्री के जाने के बाद माघ मेले का भ्रमण करने पहुंचे। योगीराज रमेश जी महाराज के शिविर का उद्घाटन किए। इसके बाद उन्होंने मेला तैयारियों पर योगी सरकार को घेरा। कहा कि भगवा और भगवान के नाम पर राज करने वाली भाजपा सरकार में मेला क्षेत्र में अव्यवस्था देखकर मन बहुत व्यथित है। प्रदेश में जब भी सपा की सरकार आएगी तो इसी माघ मेला को अत्याधुनिक और श्रद्धालुओं के लिए सुविधा जनक बनाया जाएगा।
44
काली सड़क दक्षिण पटरी पर ढाल लालटेन निशान वाले तीर्थ पुरोहित राजेश तिवारी उर्फ पप्पू के प्रयागवाल प्लाट पर बसे तीन कल्पवासियों के शिविरों को उजाड़ दिया गया। विरोध में कल्पवासियों के साथ तीर्थ पुरोहितों ने काली सड़क जाम कर दिए। प्रशासन विरोधी नारे लगाए जाने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कल्पवासियों के साथ प्रशासन अन्याय कर रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। हालांकि देर शाम नगर विकास मंत्री के मेला क्षेत्र से जाने के बाद दोबारा उन शिविरों को कल्पवासियों ने लगा लिया।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हनीमून से पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया दूल्हा, दुल्हन के सामने हो गया गजब का कांड!
Recommended image2
UP Weather Update: सुबह धुंध, दिन में धूप और हल्की गर्मी, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
Recommended image3
वो 6 लोग 5 सेकंड के लिए बाथरूम करने आए मौत के मुंह में समा गए, डरावना था दृश्य
Recommended image4
UP BC Sakhi Yojana: योगी सरकार की योजना से गांवों में पहुंची बैंकिंग, महिलाओं को मिला रोजगार
Recommended image5
UP Flood Control Model: योगी सरकार में रिकॉर्ड बाढ़ सुरक्षा, 3.72 करोड़ आबादी को मिली राहत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved