MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • एक कमरे में दुनिया,अदृश्य शक्तियों से बात; ऐसी थी मां-भाई की हत्या करने वाली रेलवे अफसर के बेटी की जिंदगी

एक कमरे में दुनिया,अदृश्य शक्तियों से बात; ऐसी थी मां-भाई की हत्या करने वाली रेलवे अफसर के बेटी की जिंदगी

लखनऊ(Uttar Pradesh). राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में शनिवार को रेलवे अफसर राजेश दत्त बाजपेई की पत्नी और बेटे की की हत्या मामले में ऐसे खुलासे हो रहे हैं कि हर कोई हैरान है. इस मामले में सामने आया रही कड़ियों से तफ्तीश कर रहे पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए गए हैं। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक मां और भाई की हत्या करने वाली नाबालिग छात्रा हेल्युसिनेशन से पीड़ित थी। इस बीमारी के चलते उसे घर में भूत दिखाई देते थे और ऐसे में उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया था। वह किसी भी हाल में अपने उस कमरे को छोड़ना नहीं चाहती थी। जबकि पूरा परिवार 15 दिन के अंदर दिल्ली शिफ्ट होने वाला था। दिल्ली शिफ्ट होने से उसे उसका कमरा छूटने का डर था। इसी वजह से उसने मां और भाई पर हमला किया और अपनी शूटिंग पिस्टल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 31 2020, 11:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

पुलिस को नाबालिग के कमरे में चौंकाने वाले सामान मिले वो काफी चौंकाने वाले थे। वह बच्ची डायरी लिखती थी। डायरी में जॉन कीट्स, विलियम वर्ड्सवर्थ की कविताएं और कोटेशन मिले जो ज्यादातर मृत्यु या मृत्यु के रहस्य से संबंधित थे। पुलिस जांच के मुताबिक, कमरे के हालात डिप्रेशन के टर्म हेल्युसिनेशन की ओर इशारा कर रहे थे। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

बच्ची के पिता राजेश दत्त बाजपेयी नई दिल्ली में तैनात थे और 15 दिन के अंदर ही इन लोगों को भी नई दिल्ली शिफ्ट होना था। घर का ज्यादातर सामान नई दिल्ली जा चुका था। कुछ किताबें, शोपीस और जरूरी सामान ही घर में रखा था। पुलिस के मुताबिक बच्ची वह कमरा छोड़ना नहीं चाहती थी जिस कमरे को उसने अपनी दुनिया बना रखी थी।
 

37

पुलिस के मुताबिक, ये पूरी घटना कुछ ऐसे लोगों से बातचीत के बाद हुई जो सिर्फ उस बच्ची को ही दिखाई देते थे, किसी और को नहीं. शायद बच्ची अपनी इसी दुनिया से दूर होने के डर से भयभीत थी।
 

47

ये बात सभी को हैरान कर रही है कि आखिर एक बच्ची जो नेशनल लेवल के शूटिंग कंपटीशन में मैडल जीत चुकी हो, जिसे पियानो, गिटार समेत पांच-पांच वाद्ययंत्र बजाने आते हों, जो 4- 5 देशों की भाषाओं को लिखने और बोलने में पारंगत हो वह ऐसी घटना आखिर कैसे कर सकती है।
 

57


पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि उसने मां और भाई से घर में भूत दिखने की बात कही थी, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास ही नहीं किया। पुलिस को उसके कमरे से कई रहस्यमयी चीजें मिली। जैसे एक मुस्कुराता हुआ इमोजी, जिससे आंख से आंसू निकल रहा था। उसकी मेज पर एक आर्टिफिसियल इंसानी खोपड़ी रखी थी। जिसे शीशे में देखने पर अजी से डरावनी शक्ल दिख रही थी।

67

बच्ची के पिता आरडी वाजपेयी भी ये बात मानने को तैयार नहीं कि उनके बच्ची इस तरह की घटना अको अंजाम दे सकती है। उनका कहना था कि वह पढ़ने में तो होशियार थी है, उसे कत्थक, सिंगिंग, शूटिंग, म्यूजिक सभी कुछ अच्छे से आता था। वह बेहद होशियार और प्रतिभावान छात्रा थी। 

77

उन्होंने बताया कि उसकी मां के साथ वह काफी घुलमिल कर रहती थी, यहां तक कि दोनों कपड़े भी एक कलर के पहनती थी। जब भी मार्केट से कपड़े की शॉपिंग होती उसमें मां- बेटी के कई कपड़े एक ही कलर और डिजाइन के होते थे।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Recommended image2
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Recommended image3
3 दुल्हन, 1 दूल्हा... अमरोहा में तीन बहनों ने एक लड़के से की शादी, बोलीं-मर जाएंगे..लेकिन साथ रहेंगे
Recommended image4
कौन हैं जालौन के DM? जिनके ऑफिस में 3 बच्चों के साथ धरने पर बैठा है पिता, वजह जान भर आएंगी आंखें
Recommended image5
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved