- Home
- States
- Uttar Pradesh
- 10 घंटे तक 24 बच्चों को बंधक बनाने वाले साइको को पुलिस ने किया ढेर, उधर गुस्साई भीड़ ने पत्नी को मार डाला
10 घंटे तक 24 बच्चों को बंधक बनाने वाले साइको को पुलिस ने किया ढेर, उधर गुस्साई भीड़ ने पत्नी को मार डाला
फर्रुखाबाद (Uttar Pradesh) । मोहम्मदाबाद क्षेत्र के करथिया में भीड़ की पिटाई से घायल महिला की मौत हो गई। महिला का का गुनाह बस इतना था कि 10 घंटे तक गांव के 24 बच्चों को बंधक बनाने वाले साइको हो चुके सुभाष बाथम की वह पत्नी थी, जिसका पुलिस ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद एनकाउंटर कर दिया था। बता दें कि ने इस घटना के दौरान भीड़ की पिटाई से घायल महिला को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
16

वालों को सबक सिखाने को शातिर सुभाष बाथम ने अपनी एक साल की बेटी के जन्मदिन के बहाने गांव के 24 बच्चों को अपने घर बुलाकर कैद कर लिया। बच्चों को बंधन बनाने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर उसने हमला बोला।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। वहीं शाम को ही भीड़ ने उसकी पत्नी रूबी को भी जमकर कर दिया था। पुलिस ने बेहोशी की हालत में देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था।
36
इमरजेंसी डॉक्टर सर्वेश यादव ने बताया रूबी के गंभीर हेड इंजरी के अलावा शरीर मे तीन चोटें थीं। गंभीर हालत में सुबह छह बजे सैफई के लिए रेफर किया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
46
बता दे कि करीब तीन महीने पहले एसओजी ने फतेहगढ़ में हुई चोरी के आरोप में सुभाष बाथम को जेल भेज दिया। वहां से डेढ़ माह पूर्व जमानत पर छूटा। खुद को फंसाने के शक में उसने पुलिस व ग्रामीणों से बदला लेने की योजना बना डाली थी।
56
गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी एक साल की बेटी के जन्मदिन के बहाने गांव के करीब 24 बच्चे घर बुलाए और सभी को बंधक बना लिया।
66
गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वह छुड़ाकर अंदर भागा तो पीछे से पुलिस भी घुस गई। इस पर वह फिर फायरिंग करने लगा, जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से सुभाष की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने घर में बने बेसमेंट से बच्चों को सकुशल निकाल लिया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos