एक लड़की की वजह से खत्म हो गए 2 टीचर, तीसरे टीचर ने राज से उठाया पर्दा
मिर्जापुर (Uttar Pradesh). यूपी के मिर्जापुर में एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले 2 टीचरों को एक ही लड़की से प्यार हो गया। इस ट्रायएंगल प्यार का अंत दोनों की मौत से हुआ। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने इस जुर्म के पीछे की पूरी कहानी बताई।
15

मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव का है। यहां बीते दिनों कुएं में मिले शिक्षक सूरज पांडेय के शव के मामले का पुलिस ने मंगलवार शाम खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, सूरज को उसी के साथ स्कूल में पढ़ाने वाले 2 साथ शिक्षकों ने गला घोंटकर मारा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
पुलिस ने बताया, सूरज, अनुज और रत्नेश कुरैठी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थे। सूरज और अनुज अच्छे दोस्त थे। अनुज का करीब 3 साल से एक लड़की से प्रेम संबंध था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को सूरज से भी मिलवाया था।
35
बीते करीब 2 महीने से उसी लड़की से सूरज की भी बातचीत होनी शुरू हो गई। इसकी जानकारी होने पर अनुज ने अपने दोस्त सूरज को समझाया लेकिन वो नहीं माना।
45
अनुज ने अपने साथी रत्नेश के साथ मिलकर 11 फरवरी को सूरज की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव कुएं में डाल दिया।
55
दोस्त को मारने के 2 दिन बाद 13 फरवरी को अनुज ने भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली। जांच में पुलिस ने हत्या में शामिल सहयोगी रत्नेश को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसने मामले का खुलासा किया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos