MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • नमाज, हनुमान चालीसा और गिरफ्तारी, तस्वीरों से समझिए लुलु मॉल में अब तक हुआ पूरा विवाद

नमाज, हनुमान चालीसा और गिरफ्तारी, तस्वीरों से समझिए लुलु मॉल में अब तक हुआ पूरा विवाद

लखनऊ: बीते एक हफ्ते से लुलु मॉल विवाद के चलते लगातार चर्चाओं में बना हुआ हैं। सीएम योगी ने  10 जुलाई को यूपी के सबसे बड़े मॉल का उद्घाटन किया था। इसके बाद वहां पर नमाज पढ़ते हुए कुछ लोग दिखाई दिए और फिर बवाल शुरू हो गया। तमाम हिंदू संगठन इसके विरोध में आ गए। मामला इस कदर बढ़ गया कि मॉल के मैनेजमेंट को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ गया। बीते 7 दिनों में लुलु मॉल के विवाद में 100 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई है। अलग-अलग हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने 4 बार प्रदर्शन किया। नमाज और हनुमान चालीसा विवाद में एक एफआईआर हुई है। वहीं सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी का तबादला किया गया है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 17 2022, 03:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सीएम योगी ने  10 जुलाई को यूपी के सबसे बड़े मॉल का उद्घाटन किया था। इसके बाद वहां पर नमाज पढ़ते हुए कुछ लोग दिखाई दिए और फिर बवाल शुरू हो गया। तमाम हिंदू संगठन इसके विरोध में आ गए। मामला इस कदर बढ़ गया कि मॉल के मैनेजमेंट को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ गया।

27

मॉल को खुले दो ही दिन हुए थे और मॉल के एस्केलेटर में उतरते वक्त एक मासूम का हाथ फंस गया। इससे थोड़ी देर के लिए चीख-पुकार मच गई। बच्चे का हाथ फंसने से ज़ख्मी हो गया। फौरन प्रबंधन और कर्मचारियों ने एस्केलेटर को रुकवाकर बच्चे का हाथ बाहर निकलवाया। इसके बाद मौके पर ही बच्चे के हाथ में लगे जख्म की ड्रेसिंग करवाकर बच्चे को भेजा गया। 

37

नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद लुलु मॉल के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था। अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमे में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि हिंदू संगठनों की तरफ से प्रदर्शन करने के मामले में 100 से ज्यादा लोगों को पाबंद किया गया है।
 

47

मॉल के अंदर जो नोटिस बोर्ड लगाया गया है उसमें साफ तौर पर लिखा है कि मॉल के अंदर किसी भी धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नही हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर मॉल परिसर में नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर विवाद हो गया था। हिन्दू संगठनों ने मॉल परिसर में नमाज पढ़े जाने पर आपत्ति जताई जिसके बाद इस मामले पर विवाद हो गया। 

57

मॉल के मैनेजर समीर वर्मा ने हिंदू महासभा के अध्यक्ष शिशिर के​​​​​​ घर जाकर माफी मांगी। किरण को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। हालांकि, ये मामला यहीं नहीं थमा। हिंदू संगठनों का विरोध अभी जारी है। लुलु मॉल के मैनेजर समीर वर्मा ने मॉल में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एक नोटिस भी लुलु मॉल के अंदर लगाया, जिसमें मॉल के अंदर धार्मिक प्रार्थना करने पर रोक लगाने की बात लिखी है।
 

67

11 जुलाई को लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद हिंदू संगठन ने हनुमान चालीसा का पाठ करने की मांग रखी। इसके बाद 7 दिनों में अब तक 4 बार अलग-अलग हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।

77

मॉल उद्घाटन के छठे दिन शनिवार को दो युवकों ने मॉल के अंदर प्रतिबंधित क्षेत्र में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह शैलेंद्र गिरी को SHO बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Recommended image2
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
Recommended image3
UP Pharma Conclave 1.0: योगी मॉडल से बदली यूपी की छवि, वैश्विक फार्मा लीडर्स ने की सराहना
Recommended image4
UP Pharma Conclave: 'ट्रस्ट, सेफ्टी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश'- CM योगी आदित्यनाथ
Recommended image5
UP Pharma Conclave 1.0: CM योगी बोले- 'भारत अपनी शर्तों पर आगे बढ़ेगा, फार्मा सेक्टर में बड़ा निवेश'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved