- Home
- States
- Uttar Pradesh
- नहीं चला एक्ट्रेस दीक्षा सिंह का जलवा: UP पंचायत चुनाव में पांच हजार वोटों से हारी
नहीं चला एक्ट्रेस दीक्षा सिंह का जलवा: UP पंचायत चुनाव में पांच हजार वोटों से हारी
जौनपुर (Uttar Pradesh) । छह साल पहले फेमिना मिस इंडिया की रनर रहीं एक्ट्रेस दीक्षा सिंह अपने हुश्न का जादू चलाने के बाद अब राजनीति में एंट्री की, लेकिन पहले प्रयास में जनता ने उन्हें नकार दिया। उन्हें करारी हार मिली है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतरीं दीक्षा सिंह पांचवें नंबर पर चली गई। वो चुनाव प्रचार के दौरान गांव-गांव जाकर पीएम नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श बता रही थी, किंतु, यहां से भाजपा नेता स्वर्गीय राजमणि सिंह की भतीजी श्रीमति नगीना सिंह ने उन्हें हरा दिया।

एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही थी। इसके लिए खुद भी गांव-गांव जाकर वोट मांग रहीं थी। लेकिन, केवल 2000 मत मिले। जबकि श्रीमती नगीना सिंह को 7000 से ज्यादा वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर संजू यादव करीब 5000 वोट मिले हैं।
बताते चले कि एक्ट्रेस दीक्षा सिंह बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि, उनकी मां हाउस वाइफ हैं।
एक्ट्रेस दीक्षा सिंह बता रही थी कि 'मैंने गांव से कक्षा तीन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद अपने पिता के साथ मुंबई और फिर गोवा चली गईं। मैं कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में हिस्सा लेती रही हूं।
प्रचार के दौरान दीक्षा सिंह कहती थी कि गांव में समय-समय पर आती रहती हूं। गांव आने पर देखा कि आज भी जौनपुर जिला विकास से कोसों दूर है, इसलिए पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं।
दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम ‘रब्बा मेहर करें’ खूब पसंद किया गया था।
दीक्षा सिंह बॉलीवुड फिल्फ 'इश्क तेरा' की राइटर भी हैं। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है। उनकी हाल ही में बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।