- Home
- States
- Uttar Pradesh
- जेल में बंद IPS अरविंद की पत्नी की मौत, UP जिला पंचायत का लड़ रहीं थीं चुनाव..हार गईं जिंदगी की जंग
जेल में बंद IPS अरविंद की पत्नी की मौत, UP जिला पंचायत का लड़ रहीं थीं चुनाव..हार गईं जिंदगी की जंग
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। जिस तरह रोज मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा वह बेहद डरावना होता जा रहा है। जहां आम आदमी से लेकर अमीर तक दम तोड़ता जा रहा है। इसी बीच एक और खबर सामने आई है, जहां पशुपालन विभाग के घोटाले में जेल में बंद यूपी कैडर के आईपीएस अरविंद सिंह यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव का निधन हो गया। दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से बताई जा रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका सेन कोरोना से संकमित थीं, जिसकी वजह से उनकी जान गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

दरअसल, प्रियंका सेन यादव यूपी में हो रहे पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरह से हैरिग्टनगंज तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार थीं। 15 अप्रैल को मतदान भी हो चुका है। प्रियंका सेन यादव को अब 2 मई को परिणाम का इंतजार था, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। शनिवार रात उनके सीने में जकड़न हुई और वह जिंदगी को अलविदा कह गईं।
प्रियंका सेन यादव की शादी आईपीएस अफसर अरविंद सेन यादव से हुई थी। वह जिले के कद्दावर नेता रहे मित्रसेन यादव की पुत्रवधू थीं। उनके देवर आनंद सेन यादव मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके ससुर स्व. मित्रसेन यादव अयोध्या के सांसद थे। प्रियंका अपने पीछे पति, दो लड़की, एक लड़का छोड़ गई हैं। वह खुद एक बार सपा की तरफ से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं।
बता दें कि प्रियंका सेन के पति और आईपीएस अफसर अरविंद सेन यादव पशुपालन घोटाले में लखनऊ जेल में बंद हैं। उनका नाम पशुपालन विभाग में 240 करोड़ रुपए का टेंडर घोटाला सामने आया था। जब इस मामले की जांच एसटीएफ ने की तो सीबीसीआईडी के तत्कालीन एसपी अरविंद सेन के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद योगी सरकार ने उनको सस्पेंड कर दिया था।
अपने पंचायत सदस्य उम्मीदवार प्रियंका सेन के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। अब चुनाव परिणाम ही बताएगा, लेकिन उनकी हार हो या जीत वह अब उनके लिए कई मायने नहीं रखती है। क्योंकि वह असली जंग तो पहले ही हार गईं।
बता दें कि एक दिन पहले बांदा जिले पंचायत चुनाव में नामांकन भरने गई BJP की महिला जिला पंचायत प्रत्याशी का कोरोना से निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।