MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़, सड़क किनारे हाथ जोड़कर खड़े रहे लोग

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़, सड़क किनारे हाथ जोड़कर खड़े रहे लोग

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश). यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा गांव में गंगा किनारे किया गया। वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। अपने चहेते नेता को  श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक गमगीन हैं, सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 23 2021, 11:09 AM IST| Updated : Aug 23 2021, 04:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दरअसल, रविवार शाम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ लाया गया था। जहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रातभर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की काफी संख्यां में भीड़ उमड़ी। 

28

अंतिम शव यात्रा वाले शव को आगे की तरफ फूलों से सजाया गया था। वहीं पीछे की जगह खाली रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन कर सके।

38

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी अलीगढ़ और बुलंदशहर जिला प्रशासन के हाथ में है। दोनों जिलों की पुलिस-फोर्स अंतिम यात्रा में तैनात है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी व्यवस्था देख रहे हैं।

48

बता दें कि कल्याण सिंह के इस अंतिम यात्रा के दौरान शनिवार रात से ही जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय, एसडीएम डिबाई मोनिका सिंह सहित कई आला अधिकारी नरौरा पहुंचे। अंतिम संस्कार की व्यवस्था समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 

58

कल्याण सिंह के अंतिम सफर में एक हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला शामिल है। अतरौली में दो घंटे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे के आसपास पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार होगा। पूर्व सीएम की एक झलक देखने के लिए उनसे चाहने वाले सड़कों पर हाथ जोड़े खड़े हुए हैं।
 

68

कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके नाम की कई घोषणांए की हैं। जिसमें  5 जिलों के एक-एक मार्ग का नाम कल्याण सिंह मार्ग करने का ऐलान किया है।

78

पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार को लेकर नरौरा के गंगा घाट पर प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के तमाम नेताओं  के लिए चार हेलीपैड बनाए गए हैं।

88

बता दें कि कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में 21 अगस्त को निधन हो गया था। उन्होंने लखनऊ के SGPGI हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और 7 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे। उन्होंने पहली बार सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल के सीधे अयोध्या में जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved