MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • Good News: आज से करें ताजमहल का दीदार, एंट्री के होंगे नए नियम..एक बार में इतने सैलानियों को अनुमति

Good News: आज से करें ताजमहल का दीदार, एंट्री के होंगे नए नियम..एक बार में इतने सैलानियों को अनुमति

आगरा (उत्तर प्रदेश). देशभर में कोरोना संक्रमण की थमती रफ्तार के चलते आम जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने टूरिज्म को फिर से लाइन पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि दुनिया के 7 अजूबों में सबसे ज्यादा मशहूर और मोहब्बत की निशानी ताज महल को  61 दिन के बाद फिर से खोल दिया गया है। जहां पर्यटक ताज का दीदार कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए गाइडलाइन बनाई गई है, जिसके अनुसार ही सैलानियों को एंट्री दी जा रही है। जानिए क्या होंगे एंट्री के निय नियम...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 16 2021, 10:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 16 अप्रैल से लेकर 15 मई तक के लिए ताजमहल समेत आगरा के कई स्मारक बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन कोरोना के कहर के चलते इसे 12 मई को एक बार फिर बंद करने का आदेश 15 जून तक बढ़ा दिया गया। इस तरह ताजमहल को पूरे दो महीने बाद सैलानियों के लिए खोल दि गया।

26

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार और एएसआई ने तजमहल का दीदार करने वालों के लिए गाइडलाइन और कुछ नए नियम बनाए हैं। जिसके पालन करने के बाद ही पर्यटक को एंट्री दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करने पर ही आप अंदर जा सकेंगे। साथ ही बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर हाथों को सैनेटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों की अंदर एंट्री होगी। इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करना बेहद जरूरी होगा।

36

ताजमहल प्रशासन ने फिलहाल कोरोना को देखते हुए  एक बार में पर्यटकों संख्या सीमित रखी है। लेकिन बाद में अगर हालात और सुधरते हैं तो इसे बढ़ा दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, तीन घंटे के स्लॉट में एक बार में सिर्फ 650  पर्यटकों को ही एंट्री दी जाएगी। जिसमें 25 फोटोग्राफर भी शामिल होंगे। सनराइज से सनसेट तक तक लोग ताज का दीदार कर सकेंगे।

46


ताज महल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। जो 350 साल से ज्यादा साल से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सफेद संगमरमर से बने ताज को बनाने में करीब 10 साल का समय लगा था।
 

56

देश ही नहीं विदेश से भी लोग रोजाना लाखों की संख्या में ताज का दीदार करने लिए आते हैं। दुनियाभर में करोड़ों लोग ताज महल के दीवाने हैं। कहा जाता है कि अगर कोई विदेशी पर्यटक भारत आया और उसने अगर ताज का दीदार नहीं किया तो कुछ नहीं देखा।
 

66

बता दें कि पिछले साल 2020 में भी कोरोना महामारी के चलते ताजमहल को 17 मार्च से बंद कर दिया गया था। जहां 188 दिन के बाद  21 सितंबर 2020 को  ताजमहल को खोला गया था। इस बार भी 60 दिनों से ताजमहल बंद के बाद खोला गया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved