MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Shehzad Poonawalla Financial Struggles
Prayagraj Flood
Ahmedabad cyber crime
Shehzad Poonawalla BJP resignation
Kolkata hotel fire
Awarapan 2 & Batwara1947 Box Office Collections
Bengaluru fake drugs
Surat restaurant food poisoning
Trump Hormuz AI Map
world latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather Update
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal Expressway पर दौड़ेगा विकास, फर्राटा भर सकेंगे फाइटर प्‍लेन, एडवांस सिस्टम से सेफ्टी, जाने खासियतें

Purvanchal Expressway पर दौड़ेगा विकास, फर्राटा भर सकेंगे फाइटर प्‍लेन, एडवांस सिस्टम से सेफ्टी, जाने खासियतें

सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश) : चुनावी मौसम में यूपी वासियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) का लोकार्पण करेंगे। लखनऊ (lucknow) से आजमगढ़ (Azamgarh) और मऊ (Mau) होते हुए गाजीपुर तक 340.824 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भरेंगे तो पूर्वांचल के लोगों के लिए तरक्की की राह भी खुलेगी। एक्सप्रेस-वे के दायरे में आने वाले जिलों में कारोबारी गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा। दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाए जाएंगे। करीब 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने का रास्‍ता भी साफ हो जाएगा। इससे विकास की रफ्तार को पंख लगेंगे। तस्वीरों में देखिए Purvanchal Expressway..

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Nov 16 2021, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

पूर्वांचल को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ने बनाया गया यह एक्सप्रेस-वे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) का मेगा प्रोजेक्ट है। 22,494 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह एक्‍सप्रेस वे पूर्वांचल के विकास में नई इबारत लिखेगा। 341 किलोमीटर लंबा यह एक्‍सप्रेस-वे 6 लेन का होगा, जिस पर दूरी करीब साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

गाजीपुर के हैदरिया गांव से शुरू होने वाला यह एक्‍सप्रेस लखनऊ में चांद सराय गांव पर जाकर खत्‍म होगा। यह एक्‍सप्रेस वे गाजीपुर के बाद मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, अयोध्‍या, सुल्‍तानपुर, अमेठी, बाराबंकी से होकर गुजरेगा। गाजीपुर से अब सिर्फ 10 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली (delhi) पहुंचा जा सकेगा। अब तक यह सफर 20 घंटे से ज्यादा का होता था।

310

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 6 लेन का है, बाद में इसे 8 लेन भी किया जा सकता है। इस एक्सप्रेस-वे पर 18 फ्लाईओवर, 7 आरओबी, 7 बड़े पुल, 118 छोटे पुल, 13 इंटरचेंज, 271 अंडरपास और 503 पुलियां, 6 टोल प्लाजा, 5 रैंप प्लाजा हैं। 

410

पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे को इस तरह से तैयार किया गया है कि इमरजेंसी में उस पर फाइटर प्‍लेन उतारे जा सकें। इस एक्‍सप्रेस-वे पर 3.20 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी लड़ाकू विमानों के टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए बनाई गई है।  

510

एक्‍सप्रेस-वे के आसपास के क्षेत्र को औद्योगिक विकास के नजरिए से विकसित किया जाएगा और इसके दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाया जाएगा। इन गलियारों में फूड प्रोसेसिंग, MSME यूनिट्स, वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क बनाने की योजना पर काम हो रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों से सामान प्रदेश से एक्‍सपोर्ट हो सकेगा। 

610

एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल कलस्टर बनने से करीब 60 हजार लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा। इससे निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा और विकास को रफ्तार मिलेगी। 

710

341 किलोमीटर वाले इस एक्सप्रेस-वे की डिजाइन स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन इसकी निर्धारित स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा है। इससे कई जिलों की दूरी कम हो जाएगी और वहां पहुंचने के लिए कम समय लगेगा।

810

इस एक्‍सप्रेस-वे पर सुरक्षा के लिए एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। इस हाइवे के दोनों ओर फेंसिंग की गई है ताकि आवारा पशुओं की वजह से हादसे न हों। क्रैश बैरियर, एंबुलेंस, सिक्योरिटी फोर्स का भी इंतजाम किया गया है। हाइवे पर 20 पेट्रोलिंग वाहनों को भी तैनात किया जाना है।

910

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। दो लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज की जाएगी। इससे गोरखपुर, संतकबीर नगर, बलिया समेत करीब आधा दर्जन अतिरिक्त जिले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएंगे।

1010

17 किमी लंबी, फोर लेन चौड़ी बक्सर-गाजीपुर एलिवेटेड रोड (बक्सर में भरौली से गाजीपुर में हैदरिया तक) के पूरा होने पर, उत्तर-प्रदेश में लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और NH-922 द्वारा बिहार के आरा और पटना से सीधे जुड़ जाएगा।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
नरेंद्र मोदी
योगी आदित्यनाथ

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Amazon से बेच दिया राम मंदिर के नाम पर 25 लाख का प्रसाद! अब देना होगा ₹1 लाख का जुर्माना
Recommended image2
Azam Khan: कहां है आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी, होती क्या पढ़ाई...ED ने किया बड़ा खुलासा
Recommended image3
Ram Temple: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी की जांच पूरी, SIT ने ट्रस्ट और SBI की भूमिका पर उठाए सवाल
Recommended image4
Vande Mataram Row: 'पहले श्रीराम, अब वंदे मातरम...' अपर्णा यादव का कांग्रेस पर तीखा वार, खड़गे ने दिया पलटवार
Recommended image5
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved