MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • 'प्रमोशन पाने IPS ने बर्बाद कर दी जिंदगी, किसी को मुंह नहीं दिखा सकता..' अफसर के नाम युवक का सुसाइड नोट

'प्रमोशन पाने IPS ने बर्बाद कर दी जिंदगी, किसी को मुंह नहीं दिखा सकता..' अफसर के नाम युवक का सुसाइड नोट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक युवक किसी अपराधी या आम आदमी का सताया हुआ नहीं, बल्कि एक महिला आईपीएस अधिकारी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदखुशी कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है- इस लेडी अफसर ने अपने प्रमोशन के लिए मेरी जिंदगी बर्बाद करके रख दी।'' इस मामले के बाद  IPS प्राची सिंह सुर्खियों में बनी हैं। आइए जानते हैं क्या है यह मामला...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 11 2021, 01:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

घटना लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र का है। बुधवार को रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग पर 26 साल के विशाल सैनी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक सचिवालय में बतौर संविदाकर्मी के पद पर नौकरी करता था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लखनऊ में तैनात महिला आईपीएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने अफसर को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। हालांकि, लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

25

सुसाइड नोट में लिखा- ''मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ आईपीएस प्राची सिंह है, जिसकी वजह से मैं किसी को अपना मुंह नहीं दिखा पा रहा था। इस अफसर ने मुझे सेक्स रैकेट के झूठे केस में फंसाया। यह उसने सिर्फ अपने प्रमोशन के लिए किया। मुझे अपने परिवार और समाज में बदनाम कर दिया। मैं अपने ही माता-पिता के सामने नजरें नहीं उठा पा रहा है। अंदर ही अंदर घुटन महसूस होती है। अपने पावर के दम पर अफसर ने निर्दोष लोगों को जेल भेजा है। इसलिए प्रशासन से विनती करता हूं कि आईपीएस प्राची को सख्त सजा दी जाए, जिससे कि वे अपने पद का गलत इस्तेमाल न कर सकें। कोई बेगुनाह मेरी तरह मरने पर मजबूर ना हो।''

35

बता दें कि कुछ दिन पहले आईपीएस प्राची सिंह ने अपनी टीम के साथ लखनऊ के एक स्पा सेंटर में छापेमारी की थी। उस दौरान सचिवालय कर्मचारी को मौके से पकड़कर जेल भेजा था। जिसके बाद युवक लगातार अपने आप को बेकसूर बताते हुए अफसरों से विनती कर रहा था। सुसाइड नोट की आखिरी लाइन में लिखा-  ''मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना। एलआईसी से जो पैसा मिले उसे अपने मकान के लिए उपयोग करना, आपका लाड़ला विशाल सैनी।''

45

प्राची सिंह आईपीएस 2017 बैच की अधिकारी हैं। वह अभी लखनऊ में एडीसीपी नार्थ के तौर पर तैनात हैं। पूरे मामले पर प्राची सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे मृतक विशाल सैनी की मौत पर दुख है, लेकिन  मुझे नहीं पता उसने आत्महत्या क्यों की। मैं अपनी ड्यूटी कर रही थी, मेरे निर्देशन में छापेमारी हुई थी। उन्होंने कहा कि मृतक की ओर से मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं।

55

इस मामले पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने बुधवार देर शाम प्रेस रिलीज जारी करके आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Prayagraj Weather: साफ आसमान के बीच ठंडी हवाएं! क्या आज प्रयागराज में ठंड से मिलेगी राहत?
Recommended image2
Lucknow Weather Today: सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप, जानिए आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?
Recommended image3
Noida Weather Forecast: कोहरा और स्मॉग की डबल मार! जानिए आज नोएडा के मौसम का हाल?
Recommended image4
Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
Recommended image5
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved