MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • आज सुबह टल गया पृथ्वी से बहुत बड़ा खतरा, अब इतने साल बाद दुबारा लौटेगी बेहद नजदीक से गुजरी तबाही

आज सुबह टल गया पृथ्वी से बहुत बड़ा खतरा, अब इतने साल बाद दुबारा लौटेगी बेहद नजदीक से गुजरी तबाही

हटके डेस्क: साल 2020 में एक के बाद एक कई खगोलीय घटनाएं हो रही हैं। पृथ्वी पर जहां कोरोना की वजह से अफरा-तफरी है, वहीं आसमान में भी उल्कापिंडों की बरसात होती दिख रही है। आए दिन एक के बाद एक उल्कापिंडों के पृथ्वी से टकराने की खबरें आती है और इसके साथ शुरू होती है पृथ्वी के खत्म होने की कहानियां। कुछ दिनों पहले से ही धरती के बेहद नजदीक से गुजरने वाले एक धूमकेतु की चर्चा हो रही थी। इस धूमकेतु का नाम NEOWISE था। आपको बता दें कि एस्ट्रोलॉजर्स ने चिंता जताई थी कि अगर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण ने इसे अपनी और खींचा तो ये धूमकेतुपृथ्वी पर गिरकर तबाही मचाएगा। लेकिन 23 जुलाई की सुबह ये धूमकेतु पृथ्वी के नजदीक से गुजर गया। इसे कई लोगों ने देखा। ये इतना चमकीला था कि नंगी आँखों से इसे देखा गया। इसकी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। हालांकि, आपको बता दें कि इस धूमकेतु से जुड़ा खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। ये दुबारा पृथ्वी के पास से गुजरेगा और अबकी बार ये और भी ज्यादा नजदीक से होकर निकलेगा। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 23 2020, 09:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

23 जुलाई की सुबह आसमान में लोगों को बेहद चमकीला धूमकेतु गिरते दिखा। ये धूमकेतु इतना चमकीला था कि इसे बिना दूरबीन के देखा गया। NEOWISE को दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने देखा।  

28

वैज्ञानिकों और एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि कई सालों के बाद किसी धूमकेतु को यूं इतने नजदीक से गुजरते हुए दुनिया ने देखा है। ये बीते कई महीनों से अंतरिक्ष से टूटकर पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा था। इसपर लगातार साइंटिस्ट्स अपनी नजर बनाए हुए थे। 
 

38

इसे सबसे पहले मार्च में इन्फ्रारेड NEOWISE स्पेसक्राफ्ट ने खोजा था। उसी के नाम पर इसका नाम NEOWISE (Near-Earth Object Wide-field Infrared Space Explorer) रखा गया।  
 

48

23 जुलाई को गुजरे इसधूमकेतु को अब दुबारा देखा जाएगा आज से कुल 6 हजार 8 सौ साल बाद। जी हां, अब ये इतने सालों बाद पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा। एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि उस समय ये पृथ्वी से और भी ज्यादा नजदीक होगा और उससे तबाही मचने का भी अंदेशा है। 

58

अब बात करते हैं इस धूमकेतु की। ये बेहद चमकीला था। इसकी लम्बाई करीब तीन मील रही और इसे नंगी आंखों से देखा जा सका। दुनिया के कई देशों से लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद किया। ऐसी खगोलीय घटना काफी कम ही देखने को मिलती है। 

68

NEOWISE से पहले 1995-96 में एक धूमकेतु इतनी नजदीक से पृथ्वी से गुजरा था। उसका नाम था Comet Hale-Bope, जिसे मार्च के महीने में देखा गया था। लेकिन उसकी दुरी NEOWISE से ज्यादा थी। साथ ही उसकी पूंछ भी साफ़ नहीं देखी गई थी।  

78

NEOWISE को बीते महीने से ही देखा जा रहा था। ये 3 जुलाई को लेबनान में दिखा था। इसके बाद से धीरे-धीरे सुबह होते वक्त इसे देखा जा रहा था। हालांकि, 23 जुलाई को ये पृथ्वी के सतह से बाहर चला गया। 

88

आपको बता दें कि ये किसी चट्टान की तरह दिखता तो है, लेकिन असल में ये बना होता है बर्फ से। उम्मीद जताई जा रही थी कि ये सूरज के बेहद नजदीक पहुंचकर पिघल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो सूरज से होते हुए पृथ्वी के नजदीक से आज सुबह ही गुजर गया। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved