MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 50000 लोग 'सोमनाथ' में हाथ जोड़े खड़े थे, कर दिए गए कत्ल, पढ़िए 1026 से 2020 तक मंदिर का रहस्य

50000 लोग 'सोमनाथ' में हाथ जोड़े खड़े थे, कर दिए गए कत्ल, पढ़िए 1026 से 2020 तक मंदिर का रहस्य

गुजरात के सौराष्ट्र में वेरावल की पहाड़ियों पर स्थित सोमनाथ मंदिर इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में सबसे पहला मंदिर माने जाने वाले सोमनाथ पर लगातार रिसर्च जारी है। आईआईटी गांधीनगर व अन्य 4 सहयोगी संस्थाओं के ऑर्कियोलॉजिकल एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि सोमनाथ मंदिर के नीचे तीन मंजिला इमारत है। बता दें कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की मीटिंग में मंदिर का सर्वे करने को कहा था। माना जा रहा है कि आज जो नया मंदिर बना है, वो शायद पुराने ढांचे पर निर्मित है। बता दें कि 1026 में दुनिया के सबसे क्रूर शासक रहे महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया था। इस दौरान उसने सोमनाथ मंदिर को भी लूटा था। उसे ढहा दिया था। तब गजनवी ने 3 दिन में 50000 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ये लोग उस समय मंदिर में पूजा-अर्चना करने जुटे थे। पढ़िए कुछ रोचक जानकारियां...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 30 2020, 12:54 PM IST| Updated : Dec 30 2020, 12:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर इस मंदिर का निर्माण ईसा के पूर्व अस्तित्व में आया था। हालांकि सही तरीके से इसका निर्माण 7वीं सदी में वल्लभी के मैत्रक राजाओं ने कराया। लेकिन 8वीं सदी में सिन्ध के अरबी गवर्नर जुनायद ने इस पर हमला किया। इसके बाद नागभट्ट ने 815 ईस्वी में इसका फिर से निर्माण कराया। इसके बाद राजा राजा भोज और गुजरात के राजा भीमदेव ने इसकी दुबारा मरम्मत कराई। 1169 में नये सिरे से यह मंदिर तैयार हुआ। 

26

सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग को 1300 में अलाउद्दीन की सेना ने खंडित किया। नये भारत में सौराष्ट्र के पूर्व राजा दिग्विजय सिंह ने 8 मई, 1950 को मंदिर के नये निर्माण की आधारशिला रखी। इसके बाद 11 मई, 1951 को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसमें ज्योतिर्लिंग स्थापित कराया। 
यह तस्वीर महमूद गजनवी की है

36

सोमनाथ पर मुगलकाल में यानी 1706 में ओरंगजेब ने भी हमला किया था। मौजूदा मंदिर पर 1250 कलश लगे हुए हैं। हर कलश औसतन 3 किलो वजन का है। वर्तमान मंदिर की ऊंचाई लगभग 155 फीट है। 

46

ताजा घटनाक्रम: नये सर्वे में सामने आया है कि सोमनाथ मंदिर के नीचे L शेप की तीन मंजिला इमारत है। आखिर इसमें क्या है और इसे क्यों बनवाया गया था, इस पर रिसर्च चल रही है।

56

सोमनाथ एक ऐतिहासिक सूर्य मंदिर है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। माना जाता है कि इसका निर्माण खुद चंद्रदेव ने कराया था।

66

मंदिर के पास ही दिग्विजय द्वार से कुछ दूर सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू और आसपास बौद्ध गुफाएं हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved