- Home
- Viral
- 4 बच्चों की मां और 1 पोते की दादी है खूबसूरत महिला, जवान रहने के लिए करती है ये सीक्रेट काम
4 बच्चों की मां और 1 पोते की दादी है खूबसूरत महिला, जवान रहने के लिए करती है ये सीक्रेट काम
हटके डेस्क: आज के समय में स्ट्रेस और टेंशन के बीच लोगों की लाइफ काफी प्रभावित होने लगी है। कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर झाइयां पड़ जाती है। साथ ही कई तरह की बीमारियां भी उन्हें घेरने लगती है। इसके लिए कुछ लोग सर्जरी करवाते हैं, कुछ इंजेक्शंस लेते हैं। लेकिन कुछ लोग अजीबोगरीब तरीकों से भी अपनी जवानी को स्टोर करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाली एक महिला को देखकर उसकी उम्र का कोई अंदाजा लगा ही नहीं सकता। ये महिला देखने में 20 से 22 साल की लगती है लेकिन असल में एक बच्चे की दादी है। इस महिला को दुनिया की सबसे हॉट दादी का टाइटल दिया गया है। अब जाकर इस महिला ने खुलासा किया है कि आखिर वो कैसे अपनी उम्र को दबाकर रखा है।
| Published : Aug 25 2020, 05:14 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ऑस्ट्रेलिया के क्वींलैंड के गोल्ड कोस्ट में रहने वाली 49 साल की गिना स्टीवर्ट 2018 में तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने मॉडलिंग प्रतियोगिता में खुद से आधी उम्र की लड़कियों को पछाड़ते हुए टाइटल जीता था।
गिना जो चार बच्चे की मां है और एक बच्चे की दादी है को देखकर कोई कह नहीं सकता कि उनकी उम्र क्या है? लेकिन डेली स्टार को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उन्होंने अपनी उम्र को दबाया।
इस महिला ने बताया कि वो खुद को माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में तीन मिनट रखती हैं। ये तीन मिनट की क्रोथैरेपी है। गिनी के मुताबिक, इससे उनकी उम्र का पता नहीं चलता।
ये थेरेपी विदेशों में काफी प्रचलित है। इसमें ठंड की वजह से लोगों के मसल्स को दबा दिया जाता है। बॉडी के कुछ हिस्सों में तीन मिनट के लिए नाइट्रोजन मिस्ट से ट्रीट किया जाता है।
इस ट्रीटमेंट की वजह से स्किन रिफ्रेश हो जाती है। साथ ही इसकी वजह से कोर टेम्पेरेचर को भी कम कर दिया जाता है। जिससे बॉडी कई सौ कैलोरीज जल जाती है और उससे बॉडी का मेटाबोलिज्म बढ़ जाता है।
सोशल मीडिया पर ये दादी अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहता है। हाल ही में गिनी ने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट के बाद की फोटोज शेयर की है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी इतनी खूबसूरत और जवान दिखने के लिए उसने कभी भी बोटॉक्स नहीं लिया।
गिनी ने बताया कि वो अपनी स्किनकेयर रूटीन से भी अपना ध्यान रखते हैं। साथ ही वो अपनी डायट भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में लेती है। इंस्टाग्राम पर गिना के ढाई लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। लेकिन कोई भी ये मानने को तैयार नहीं की वो चार बच्चे की मां और एक बच्चे की दादी है।