शख्स ने ठेले से खाए चिली सॉस से भरे मोमोज, आधी रात अचानक धमाके के बाद फट गया पेट
हटके डेस्क: मोमोज वैसे तो ज्यादातर नेपाल और चीन में खाया जाता है। लेकिन अब तो भारत के भी कई इलाकों में सड़कों पर लोगों को ठेले से मोमोज खाते देखा जा सकता है। इस डिश ने काफी कम समय में भारत में अपनी जगह बना ली है। लाल तीखी चटनी और म्योनीज के साथ मोमोज का स्वाद कैसे कोई भूल सकता है। लेकिन अगर आपको भी मोमोज को तीखी लाल चटनी में डुबोकर खाना पसंद है, तो सावधान हो जाएं। ये आपको काफी महंगा पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ चीन में रहने वाले एक शख्स के साथ। इस चटपटे खाने के कारण शख्स का खौफनाक हाल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां उसका हाल देख डॉक्टर्स भी हैरान थे।
| Published : Aug 06 2020, 10:00 AM IST / Updated: Aug 06 2020, 10:59 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ये मामला चीन जिंयांग्सू प्रांत से सामने आया। यहां रहने वाले एक शख्स, जिसकी पहचान मिस्टर वांग के रूप में हुई, को लाल मिर्च वाली चटनी में मोमोज डुबोकर खाना महंगा पड़ गया।
दरअसल, शख्स ने रात को डिनर में मोमोज खाए थे। उसने मोमोज को लाल चटनी में डुबोकर खाया। तीखी मिर्च वाली इस चटनी को शख्स ने बड़े चाव से खाया।
डिनर कर शख्स सो गया था। लेकिन कुछ दी देर बाद उसके पेट में तेज दर्द उठा था। अचानक उसके पेट में कुछ धमाके होने लगे। जिसके बाद उसकी तबियत बेहद खराब हो गई।
63 साल के वांग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स उसकी हालत देख दंग रह गए। डॉक्टर्स ने देखा कि शख्स के पेट के अंदर धमाके हुए थे।
जब इसकी जांच की गई तो उन्होंने पाया कि मोमोज की लाल चटनी के कारण उसके पेट में गैस बना था। इसके कारण उसके पेट में काफी ज्यादा प्रेशर बना था।
इस प्रेशर के कारण वांग के आंत में विस्फोट हुए और वो बुरी तरह फट गया। डॉक्टर्स ने किसी तरह वांग को ऑपरेट कर उसके आंत की सिलाई की।
डॉक्टर्स ने बताया कि वांग को पहले से ही पेट सम्बंधित बीमारी थी। इस कारण डॉक्टर्स ने उसे तीखा खाने से मना किया था। लेकिन उसने ये नहीं माना। और उसकी जान खतरे में पड़ गई।
तो अगर आप भी मोमोज की तीखी चटनी खाते हैं तो सावधान हो जाएं। इसे खाने से आपकी जान को खतरा हो सकता है।