MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • नदी में तैरते मगरमच्छ के पेट को देख हैरान हुए लोग, चीर कर देखा तो दहल गया दिल

नदी में तैरते मगरमच्छ के पेट को देख हैरान हुए लोग, चीर कर देखा तो दहल गया दिल

हटके डेस्क। अभी हाल ही में इंडोनेशिया की लकर नदी में 13 फीट के एक मगरमच्छ ने 55 साल के एक शख्स को अपना निवाला बना लिया। स्याफरी नाम का यह शख्स नदी में मछली मारने गया था। तभी मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। स्याफरी टेलुक लुनास गांव का रहने वाला था। वह अपने साथी मछुआरों के साथ अक्सर नदी में मछली मारने जाया करता था। पिछले रविवार की रात मगरमच्छ ने उसे खींच कर अपने जबड़ों में दबोच लिया, लेकिन उसका एक पैर जाल में फंसा रह गया। उस समय उसका एक दोस्त पास में मौजूद था। वह मदद के लिए चिल्लाता रह गया, लेकिन मगरमच्छ उसे लेकर पानी के अंदर चला गया। बाद में गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद रेस्क्युअर्स ने उस मगरमच्छ को खोज निकाला। मगरमच्छ को जाल में फंसा लिया गया और उसे गोली मार दी गई। इसके बाद गांव के लोगों ने मगरमच्छ का पेट चीर दिया। मगरमच्छ के पेट स्याफरी के बॉडी के पार्ट्स पाए गए। यह दृश्य बहुत ही भयानक था। इस घटना के बाद रियाउ प्रोविन्स नैचुरल रिसोर्सेस कन्जर्वेशन एजेंसी के प्रमुख हेरु सुतमानतोरो ने कहा कि उस शख्स की मौत एक ट्रैजिडी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने संरक्षित मगरमच्छ को मार कर ठीक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जून 2019 में ही यह चेतावनी दी गई थी कि यह नदी मगरमच्छों के लिए सुरक्षित क्षेत्र है, इसलिए यहां मछली मारने वाले सावधान रहें। हेरु सुतमानतोरो ने कहा कि मगरमच्छ के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह के हमले पहले भी होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल्टवॉटर क्रोकोडाइल उन जीवों में हैं, जिन्हें कानूनी संरक्षण हासिल है। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें। 

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 03 2020, 10:23 AM IST| Updated : May 03 2020, 12:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ग्रामीणों ने रेस्कुअर्स की मदद से मगरमच्छ को जाल में फंसा लिया और फिर उसे गोली मार दी। 

27

जब ग्रामीणों ने उस मगरमच्छ का पेट चीरा तो उसके अंदर स्याफरी के बॉडी के पार्ट्स पाए गए, जिसे मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया था। 

37

मगरमच्छ बहुत ही लंबा-चौड़ा और भारी-भरकम था। ग्रामीण मगरमच्छ का पेट चीर रहे हैं। 

47

इतने बड़े मगरमच्छ का पेट चीरना आसान नहीं होता। मगरमच्छ की खाल बहुत मोटी होती है। मगरमच्छ का पेट चीरने के लिए ग्रामीणों को काफी कोशिश करनी पड़ी।  

57

इसी तरह की छोटी नावों से लकर नदी में मछुआरे मछली मारने जाते हैं। पहले भी इस नदी में मगरमच्छ लोगों को अपना निवाला बनाता रहा है। 

67

नदी में सिर्फ अपना जबड़ा निकाले दिख रहा है मगरमच्छ।

77

मगरमच्छ का पेट चीरे जाने के बाद उसके अंदर उस शख्स का बॉडी पार्ट साफ दिख रहा है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved