- Home
- Viral
- महीनों बाद खुले स्कूल, हर बेंच में इतनी दूरी जरुरी, देश के बच्चों ने कहा- मत दो इंडिया को ये आइडिया
महीनों बाद खुले स्कूल, हर बेंच में इतनी दूरी जरुरी, देश के बच्चों ने कहा- मत दो इंडिया को ये आइडिया
हटके डेस्क: पूरी दुनिया कोविड 19 से जंग लड़ रही है। संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार कर चुकी है तो मरने वालों का आंकड़ा भी 1 लाख 30 हजार पार कर चुका है। पूरी दुनिया इस जानलेवा वायरस के कारण लॉकडाउन है। कई देश तो महीनों से बंद पड़ा है। चीन ने जब 72 दिनों के बाद लॉकडाउन खोला, तो सभी को उम्मीद थी कि इस वायरस से चीन ने पार पा लिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लॉकडाउन हटते ही देश में कोरोना के मामले बढ़ गए। अब डेनमार्क ने भी लॉकडाउन हटा दिया है। मार्केट्स खुल गए हैं, साथ ही प्राइमरी स्कूल्स भी। मई तक कई और चीजें भी रीओपन हो जाएंगी। इस बीच डेनमार्क के स्कूल्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिसमें दिखाया गया कि कोरोना के बाद कैसे स्कूल में बच्चों की जिंदगी बदल गई है। लेकिन इंडियन बच्चों को शायद ये पसंद नहीं आया। तभी तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई बच्चों ने कमेंट किया कि भारत में इन तस्वीरों को बैन कर देना चाहिए। वरना यहां भी स्कूल खोल दिए जाएंगे। देखिये कैसे कोरोना ने बदल दिया स्कूल में बच्चों का जीवन...
18

नार्थ कोपेनहेगेन में स्टेनगार्ड स्कूल के बाहर अपने बच्चों के साथ पेरेंट्स। बच्चों को छोड़ने आए पेरेंट्स ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
वालबी में लयक्केबा स्कूल के खुलने के बाद वहां बच्चों से मिलने खुद डेनिश पीएम मेटे फ्रेडरिकसन पहुंची।स्कूल में ख़ास नियम ये बनाया गया है कि हर बेंच के बीच 6 फ़ीट का अंतर होना चाहिए।
38
देश में मिडिल और हाइ स्कूल के खुलने के लिए 10 मई की तारीख तय की गई है। तब तक प्राइमरी स्कूल खुले रहेंगे।
48
डेनमार्क के रंदेर्स के कोर्षोइज स्कूल में बच्चों को ब्रेक में हाथ धोने को कहा गया है।
58
बच्चों को हाथ धोने के लिए कई बार ब्रेक भी दिया जाएगा।
68
डेनमार्क में अभी तक 300 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। साथ ही कोरोना के कुल मामले 6 हजार 7 सौ से अधिक है।
78
देश की पीएम ने कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि क्या वापस हालत नार्मल होंगे या नहीं, लेकिन कहीं से शुरुआत तो करनी ही है।
88
कहा जा रहा है कि जर्मनी में जल्द ही स्कूल्स और मार्केट्स खोलने के आर्डर आ सकते हैं। इसके साथ ही यूरोप में कई अन्य देश भी धीरे- धीरे लॉकडाउन खोलेंगे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos