MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 21 जून 2020 में खत्म हो जाएगी दुनिया! गलत हुई इस भविष्यवाणी के बाद अब एक्सपर्ट्स ने ऐलान की तबाही की नई तारीख

21 जून 2020 में खत्म हो जाएगी दुनिया! गलत हुई इस भविष्यवाणी के बाद अब एक्सपर्ट्स ने ऐलान की तबाही की नई तारीख

हटके डेस्क: साल 2020 अब खत्म होने की कगार पर है। इस साल से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जनवरी में कोई नहीं जानता था कि इस साल उन्हें महामारी का सामना करना पड़ेगा। वो भी ऐसी महामारी जिसने लाखों की जिंदगी निगल ली। साथ ही करोड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक कोरोना महामारी का कोई इलाज नहीं मिल पाया।  2020 ना सिर्फ कोरोना की वजह से लोगों की परेशानी का सबब बना बल्कि कई खगोलीय घटनाओं की वजह से भी लोग परेशान रहे। इसमें बार-बार पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले उल्कापिंड शामिल हैं। 21 जून को दुनिया खत्म होने की बात सामने आई थी। माया कैलेंडर के अनुसार साल 2020 में दुनिया का अंत निश्चित था। लेकिन आखिरकार ये भविष्यवाणी गलत साबित हुई। अब एक्सपर्ट्स ने दुनिया की तबाही की नई डेट के बारे में बताया है।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 13 2020, 10:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

साल 2020 में दुनिया ख़त्म होने की बात कई बार सामने आई। जब कभी अंतरिक्ष से कोई उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला था, तब-तब पृथ्वी के खत्म होने की अफवाह उड़ी। हालांकि, अभी तक ये सारी अफवाहें गलत ही साबित हुई है। 

28

2020 में माया कैलेंडर का हवाला देकर कहा गया कि 21 जून को दुनिया खत्म हो जाएगी। कई डरावने तर्क भी इसे सही साबित करने के लिए दिए गए। आखिरकार 21 जून आया और चला गया लेकिन दुनिया खत्म नहीं हुई। लेकिन अब एक्सपर्ट्स ने दुनिया खत्म होने की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। 

38

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2050 तक धरती के अस्तित्व के खत्म होने की संभावना है। ये साल वैज्ञानिकों ने कई शोध करने के बाद चुना है। साथ ही कई पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया है। इसे अब तक का सबसे गंभीर शोध बताया जा रहा है। 

48

रिसर्च की गई है ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक नेशनल सेंटर फॉर क्लाइमेट रिस्टोरेशन की तरफ से। उन्होंने रिसर्च में कहा कि मानव सभ्यता तीन दशक से ज्यादा नहीं बच पाएगी। इसके पीछे उन्होंने क्लाइमेट चेंज को वजह बताया।

58

रिसर्च के मुताबिक साल 2050 तक दुनिया का औसत तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। इससे मानव जीवन के विलुप्त होने के आसार बढ़ जाएंगे। जलवायु परिवर्तन के कारण मानव जीवन पर 2050 तक संकट छा जाएगा। 

68

रिसर्च में कहा गया 2050 तक कृषि उत्पाद के पांचवे हिस्से में कटौती होगी। साथ ही अमेजन ईकोसिस्टम नष्ट हो चुका होगा और सी लेवल 0.5 मीटर तक बढ़ जाएगा। एशिया की सभी महान नदियों का पानी अधिक मात्रा में सूख जाएगा और पृथ्वी का एक तिहाई हिस्सा रेगिस्तान में तबदील हो सकता है।

78

आपको बता दें कि फादर ऑफ मॉडर्न साइंस न्यूटन ने भी अपनी मौत से पहले लिखे एक नोट में साफ़ लिखा था कि 2060 तक दुनिया खत्म हो जाएगी। उन्होंने इस लेटर में लिखा था कि अगर इंसान को लगता है कि वो हमेशा जिंदा रहेगा तो वो गलत है। उन्होंने 2060 को दुनिया खत्म होने की बात कही है।  

88

प्रसिद्द वैज्ञानिक स्टीफन विलियम हॉकिंग ने भी दुनिया के अंत की भविष्याणि की थी। उन्होंने कहा था कि 600 साल के अंदर पृथ्वी आग के गोले में बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसँख्या  इतनी बढ़ जाएगी कि धरती गर्म हो जाएगी। साथ ही पृथ्वी पर एसिड रेन भी होगी, जिससे लोग मारे जाएंगे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved