MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • पहले फैलाया आतंकवाद, अब कोरोना फैलाने की साजिश, अल्लाह के बहाने भीड़ लगा रहे पाकिस्तानी

पहले फैलाया आतंकवाद, अब कोरोना फैलाने की साजिश, अल्लाह के बहाने भीड़ लगा रहे पाकिस्तानी

कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में अब तक कोरोना से करीब 23 लाख, 75 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 लाख 61 हजार 270 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण एशिया को देशों में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इस्लामिक देशों में लोग जुमे की नमाज अदा करने बड़ी संख्या में जुटते हैं। इससे वहां लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना मुश्किल हो रहा है। पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने के लिए जुट गए, जिससे अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान में अब तक 149 लोग इस वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं, जबकि 7779 से ज्यादा लोग ही संक्रमित हुए हैं। इस महीने की 25 तारीख से मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरू होने वाला है। इस महीने में मुसलमान मस्जिदों में बड़ी संख्या में जमा होकर नमाज पढ़ते हैं। तस्वीरों में देखें किस तरह पिछले शुक्रवार को लोगों ने पाकिस्तान में नमाज पढ़ी।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 20 2020, 09:39 AM IST| Updated : Apr 20 2020, 11:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

पेशावर की एक मस्जिद में 5 लोग नमाज पढ़ रहे हैं। इन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया है, लेकिन हर जगह ऐसा नहीं हो रहा। 

214

इस्लामाबाद में एक मस्जिद के सामने मास्क पहन कर नमाज पढ़ता एक बुजुर्ग शख्स। 

314

कराची में एक सूनी सड़क के बीच खड़ा सेना का एक जवान। यहां से मस्जिद की तरफ एक रास्ता जाता है। 

414

लाहौर की एक मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते कुछ लोग। कोरोना के चलते सरकार ने ज्यादा संख्या में लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। 

514

कराची की एक सड़क पर पुलिस अधिकारी लोगों के डॉक्युमेंट्स की जांच कर रहे हैं। कारों की इस लंबी कतार को देखकर लगता है कि वहां लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। 

614

इस्लामाबाद में एक मस्जिद के बाहर लोग नमाज अदा कर रहे हैं। लॉकडाउन में इतने लोगों के एक साथ जुटने की इजाजत नहीं है, लेकिन लोग नियमों को मान नहीं रहे। 

714

इस्लामाबाद में एक मस्जिद के बाहर नमाज अदा करते लोग। एक शख्स ने धूप से बचने के लिए रंगीन छाता लगा रखा है।  

814

इस्लामाबाद की लाल मस्जिद में इतनी बड़ी तादाद में लोग नमाज अदा करने के लिए जुट गए। इन लोगों ने लॉकडाउन का खुला उल्लंघन किया और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को मानने से इनकार कर दिया। 

914

कराची में जब मस्जिद बंद दिखी तो लोग सड़क पर ही नमाज अदा करने लगे। इन लोगों ने लॉकडाउन को तोड़ दिया और सरकार कुछ नहीं कर सकी। 

1014

शुक्रवार को लाहौर में एक बाजर की बंद दुकानों के आगे खड़े होकर लोग नमाज अदा कर रहे हैं। ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे। 

1114

लाहौर की एक बंद मस्जिद के आगे पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए मुस्तैद खड़े हैं। सबों ने मास्क भी पहन रखे हैं। 

1214

कराची में एक मस्जिद के सामने मास्क पहना पुलिसकर्मी एक कार को आगे बढ़ने से रोक रहा है। 

1314

इस्लामाबाद में बाजार बंद हैं। वहां एक मस्जिद के बाहर एक शख्स मास्क पहने जुमे की नमाज अदा कर रहा है। पास में दो लोग और खड़े हैं। 

1414

लॉकडाउन की वजह से कराची में सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। बहुत कम लोग और वाहन यहां दिख रहे हैं। कराची की सूनी सड़क से गुजरता एक शख्स।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved