इलेक्शन के पहले TMC में मची भागमभाग...सीन कुछ ऐसा है, देखिए कुछ मजेदार फोटोज
पश्चिम बंगाल में ज्यों-ज्यों इलेक्शन नजदीक आ रहे हैं, त्यों-त्यों राजनीति घमासान तेज होने लगा है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल में भगदड़ मच गई है। राज्य सरकार में मंत्री शुभेंदु अधिकारी के बाद इस्तीफों का दौर चल पड़ा है। पंदबेश्वर से विधायक जितेंद्र तिवारी, बैरकपुर से विधायक शीलभद्र दत्ता और अल्पसंख्यक इकाई के महासचिव कबीरुल इस्लाम के पार्टी छोड़ने के बाद लगने लगा है कि भगदड़ और तेज होगी। खैर, तृणमूल में जो होता है, होता रहे...आप मनोरंजन कीजिए।

फैक्ट
तृणमूल कांग्रेस की स्थापना 1 जनवरी, 1998 में हुई थी। ममता बैनर्जी इसकी संस्थापक और लीडर हैं।
फैक्ट
ममता बैनर्जी का जन्म कोलकाता में 5 जनवरी, 1955 को हुआ था। ममता बैनर्जी को दीदी के नाम से जाना जाता है।
फैक्ट
ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने लॉ की डिग्री प्राप्त की है।
फैक्ट
सिकंदर के आक्रमण से पहले बंगाल में गंगारिदयी नाम का साम्राज्य था।
फैक्ट
16वीं शताब्दी में मुगलकाल के पहले बंगाल पर अनेक मुस्लिम शासकों ने राज किया।
फैक्ट
1905 में राजनीतिक कूटनीति के तहत अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन कर दिया था। हालांकि जन आक्रोश के चलते 1911 में बंगाल को फिर से एक कर दिया गया था।
फैक्ट
1956 की सिफारिशों पर अमल करते हुए पड़ोसी राज्यों के बांग्लाभाषी क्षेत्रों को भी पश्चिम बंगाल में मिला दिया गया।
फैक्ट
पश्चिम बंगाल के पूर्व में बांग्लादेश, पश्चिम में नेपाल, उत्तर-पूर्व में भूटान, उत्तर में सिक्किम, पश्चिम में बिहार, झारखंड, दक्षिण-पश्चिम में ओडिशा तथा दक्षिण में बंगाल की खाड़ी आते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News