- Home
- Viral
- कोरोना से बचने को घरों में बंद थे लोग, तूफान में उड़ी मकानों की छतें, लोगों ने कहा- अब बस भी करो भगवान
कोरोना से बचने को घरों में बंद थे लोग, तूफान में उड़ी मकानों की छतें, लोगों ने कहा- अब बस भी करो भगवान
हटके डेस्क: साल 2020 की शुरुआत में किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये साल एक के बाद एक नई मुश्किलों के साथ आता जाएगा। साल की शुरुआत में दुनिया का ध्यान ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की तरफ था। लेकिन उस समय चीन में एक नई महामारी जन्म ले रही थी। आज इस महामारी, जिसे कोविड 19 या कोरोना के नाम से जाना जाता है, ने तबाही मचा दी है। इस वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई देशों में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया जा चुका है। इसमें मलेशिया भी शामिल है। यहां पेनांग में लॉकडाउन में लोग घर के अंदर थे, तो भगवान ने उनपर एक और मुसीबत छोड़ दी। देश में तेज तूफान के बाद बाढ़ आ गई है। तूफ़ान में कई घरों की छत उड़ गई, जिसके बाद अब लोग सड़क पर रातें गुजार रहे हैं। देखिए इस आपदा ने कोरोना के बाद कैसे कहर बरपा दिया...

दुनिया अभी कोरोना से जंग लड़ रही है कि इस बीच एक देश में तूफ़ान और बाढ़ ने कहर मचा दिया।
मलेशिया में अभी लॉकडाउन है। लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है। इस बीच यहां पेनांग में तेज तूफ़ान आया।
इस तूफ़ान के कारण कई घरों की छतें उड़ गई। तूफ़ान के बाद यहां बाढ़ भी आ गया।
लोगों के घरों की छतें उखड गई, जिसके बाद आई बारिश से घर के अंदर पानी जमा हो गया है।
मलय मेल की खबर के मुताबिक, देश में तेज बारिश की आशंका बनी हुई है। अभी और बारिश होने से हालात और खराब होंगे।
तूफान में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई घंटों से लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया।
स्टेट वेलफेयर केयरिंग सोसाइटी सहित कई आर्गेनाईजेशन लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। जल्द ही सभी घरों की मरम्मत का काम शुरू किया गया।
अभी तक इस तूफान और बाढ़ में किसी के जान जाने की खबर नहीं है, ये राहत की बात है।
बता दें कि यहां भी कोरोना का प्रकोप चल रहा है। कई महीनों से यहां मूवमेंट कंट्रोल चल रहा है। लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है।
इस बीच आई इस विपदा ने लोगों को सड़क पर रातें गुजारने को मजबूर कर दिया है। कोशिश की जा रही है कि टूटे घरों की मरम्मत जल्द कर दी जाए।
सोशल मीडिया पर इस आपदा की तस्वीरें शेयर की गई, जहां से ये वायरल हो गया। लोग यहां रहने वालों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
लोगों ने भगवान से अब और कोई मुसीबत ना देने की रिक्वेस्ट भी की। कोरोना के कारण वैसे भी पूरी दुनिया परेशान है। ऐसे में ये विपदाएं और ज्यादा परेशानी लेकर आ रही हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News