जब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से दिखा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, लॉकडाउन में साफ हुई हवा तो पगलाए लोग
हटके डेस्क: दुनियाभर में लोग कोरोना से आतंकित हैं। अभी तक इस जानलेवा वायरस ने करीब 18 लाख लोगों को संक्रमित किया है, जबकि एक लाख से अधिक लोग इसकी वजह से मारे जा चुके हैं। भारत में भी तेजी से ये वायरस पैर पसार चुका है। पिछले महीने ही देश को लॉकडाउन कर दिया गया हैं। दुनिया के कई देश हैं, जहां लॉकडाउन किया जा चुका है। ऐसे में सड़कों पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर में प्रदुषण का लेवल काफी कम हो गया है। भारत में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी घर की छत से हिमालय दिखने की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद तो पॉल्यूशन कम होने की वजह से लोगों को क्या-क्या दिखने लगा, ये बताने की होड़ लग गई। ऐसे में घर की छत से कई लोगों को ऐसी भी चीजें दिखी जिसे देखकर आप लोट-पोट हो जाएंगे।
18

एक शख्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की, जिसमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दिखने का दावा किया गया।
28
किसी को नोएडा से बुर्ज खलीफा भी नजर आने लगा। इस तरह के मीम काफी शेयर किये गए।
38
झारखण्ड से बैंकॉक का नजारा कुछ ऐसा दिखाई दिया। लॉकडाउन में घर में बैठे लोग कुछ ऐसी क्रिएटिविटी दिखाते नजर आए।
48
एक यूजर को तो साफ़ हवा में भगवान ही नजर आने लगे।
58
इन महाशय को तो चेन्नई से ही हिमालय नजर आने लगा। लोग इस सीरीज में एक के बाद एक चीजें जोड़ते ही चले गए।
68
एक शख्स ने इंदौर से एफिल टावर देखते हुए उसकी तस्वीर भी शेयर कर दी।
78
ये शख्स तो सबसे आगे निकला। इसने तो अपनी घर की खिड़की से इंडियन स्पेस स्टेशन ही देखने का दावा किया और उसकी तस्वीर शेयर कर दी।
88
बता दें कि मीम्स की ये सीरीज तब शुरू हुई, जब हरभजन सिंह ने जालंधर में अपने घर से हिमालय की चोटियां दिखने की तस्वीर शेयर की। इसके बाद लोगों ने एक के बाद एक ऐसी कई मजेदार तस्वीरें शेयर की।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos