MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 6 लोगों ने 50 घंटे में रगड़-रगड़ कर चमका दिया कूड़ेदान से भी गंदा घर, लोगों ने दीवाली की सफाई में मांगी मदद

6 लोगों ने 50 घंटे में रगड़-रगड़ कर चमका दिया कूड़ेदान से भी गंदा घर, लोगों ने दीवाली की सफाई में मांगी मदद

हटके डेस्क: अक्टूबर का महीना है। कोरोना की वजह से दिन कैसे बीत रहे हैं, किसी को समझ नहीं आ रहा। भारत में तो ऐसा लग रहा है जैसे होली के बाद सीधे दशहरा-दीवाली आ गया। बात दीवाली  की करें और साफ़-सफाई की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है? इस बीच सोशल मीडिया पर एक ग्रुप ने सालों से बंद पड़े बेहद गंदे घर की सफाई की तस्वीरें शेयर की। दो बेडरूम का ये घर सालों से साफ़ नहीं हुआ था। दरअसल, इस घर की मालकिन की मौत के बाद उसके पति ने घर की सफाई की ही नहीं थी। घर में हर तरफ गंदगी की मोटी परत जमी थी। 80 साल के इस शख्स ने एक टीम को घर की सफाई के लिए हायर किया। टीम के 6 सदस्यों ने 50 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद घर को रगड़-रगड़ कर साफ़ किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। सभी हैरान हैं कि आखिर इतनी जमी हुई गंदगी कैसे साफ़ की गई। लोगों ने टीम से सफाई एक टिप्स भी मांगे। आइये आपको दिखाते हैं कैसे घर की काया 50 घंटे में बदल गई...  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 20 2020, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

यूके के कुंबरिआ में दो बेडरूम के इस घर की हालत देख किसी को भी उबकाई आ जाती। इस घर की साफ़ सफाई कई सालों से नहीं हुई थी। बीवी की मौत के बाद शख्स ने घर की सफाई ही नहीं की थी। घर के किचन का कुछ ऐसा हाल था। 
 

212

जब कचरे की बदबू से घर में रहना मुश्किल हो गया तो शख्स ने क्लीनिंग टीम से मदद मांगी। 6 लोगों की टीम घर की सफाई के लिए आई। उन्होंने काफी मेहनत से घर की काया ही बदल दी। सफाई के बाद किचन को पहचान पाना मुश्किल था। 
 

312

घर के बाथरूम की हालत तो इतनी बुरी थी कि टीम हैरान रह गई कि ये बुजुर्ग इसे इस्तेमाल कैसे कर रहा था? उसने एक बार भी बाथरूम की सफाई नहीं की थी। 
 

412

लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। उसने अपनी कुशलता से बाथरूम का कायाकल्प कर दिया। सफाई के बाद कुछ ऐसा दिखा बाथरूम का हाल। 
 

512

सफाईकर्मियों ने इस दौरान प्रोटेक्टिव सूट पहन रखा था। मास्क और ग्लव्स के साथ उन्होंने घर का कोना-कोना साफ़ किया।  

612

उन्होंने ऐसे लिक्विड का यूज किया कि सालों से फ्लोर पर जमे दाग-धब्बे उड़ गए। अब तो कोई कह ही नहीं सकता कि इन फ्लोर्स पर कभी निशान थे। 

712

इस क्लीनिंग टीम की बॉस एमा ने बताया कि घर में सफाई के साथ ही मरम्मत की भी जरुरत थी। बाथरूम में प्लंबिंग की काफी जरुरत थी। उन्होंने टीम को बुलाकर उसे भी ठीक किया। कुछ ऐसा था घर के बाथटब का हाल। 

812

जब टीम ने सफाई के बाद घर छोड़ा तब बाथरूम इतना शाइन कर रहा था। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि ये वही गंदा घर है। 

912

घर के किचन में कीड़े-मकोड़ों का भंडार था। डिशवॉशर सालों से खुले नहीं थे, जिसके अंदर चूहों ने घर बना लिया था। 
 

1012

टीम ने 50 घंटे की सफाई के बाद किचन को यूं चमका दिया। इसकी तस्वीरें देख लोग टीम से सफाई में यूज किये गए इंग्रेडिएंट के बारे में पूछ रहे हैं।  

1112

सफ़ाई से पहले घर के लिविंग रूम में बैठना भी मुश्किल था। वहां इतनी बदबू और जमी हुई गंदगी थी।  

1212

लेकिन सफाई के बाद अब ये घर चमक रहा है। लोगों ने दीवाली की सफाई के लिए इसे बेस्ट बताया। साथ ही लोगों ने सफाई के टिप्स भी मांगे। चाहे जो भी हो, ये दीवाली के लिए सफाई का बेस्ट उदहारण है।  
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved