- Home
- Viral
- लॉकडाउन में ऑनलाइन प्रेमी के साथ फंसी महिला, रात को कहा- पार्टी करेंगे, फिर चला ड्रग्स-शराब-रेप का खेल
लॉकडाउन में ऑनलाइन प्रेमी के साथ फंसी महिला, रात को कहा- पार्टी करेंगे, फिर चला ड्रग्स-शराब-रेप का खेल
हटके डेस्क: कोरोना वायरस अचानक से ऐसे फ़ैल जाएगा इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जनवरी तक सब कुछ नॉर्मल लगने के बाद अचानक ही इस जानलेवा वायरस ने दुनिया के कई देशों में मौत का तांडव कर दिया। इस कारण कई देशों को अचानक लॉकडाउन कर दिया गया। ऐसे में कई ऐसे लोग भी हैं, जो लॉकडाउन में किसी दूसरे देश में फंस गए। ऐसी ही एक महिला ने अपनी कहानी लोगों के साथ शेयर की है। ये महिला थाईलैंड से मलेशिया एक शख्स से मिलने गई थी, जिससे उसकी मुलाक़ात ऑनलाइन डेटिंग एप पर हुई थी। लेकिन तभी मलेशिया में लॉकडाउन हो गया, जिसके कारण वो वहीं फंस गई। लेकिन महिला को अंदाजा भी नहीं था कि जिस शख्स से वो मिलने इतनी दूर से आई है, वो उसे नर्क से भी बदतर हालत में पहुंचा देगा। महिला की कहानी सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

इस कहानी की शुरुआत ऑनलाइन डेटिंग ऐप स्कॉट से हुई थी। डेटिंग ऐप पर बातचीत के दौरान शख्स ने कई बार महिला के लिए खाना आर्डर किया था। इस दौरान दोनों में प्यार का इजहार हो गया।
चैटिंग के दौरान कई बार शख्स ने महिला से अपने प्यार का भरोसा दिलाया और शादी की बात कही। इसके बाद महिला शख्स से मिलने के लिए तैयार हो गई। लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी।
महिला हॉलिडे वीजा लेकर थाईलैंड से मलेशिया आई थी। तभी लॉकडाउन हो गया और ये महिला वहीँ फंस गई। इस बीच एक दिन शख्स ने उसे मिलने के लिए अपने आपर्टमेंट बुलाया।
शख्स ने महिला से कहा कि उसके घर पर पार्टी है और कई लोग पार्टी में शामिल होने आ रहे हैं। शख्स लॉकडाउन में महिला को कार से लेने आया और अपने साथ ले गया।
जब महिला शख्स के घर पहुंची तो वहां कोई भी पार्टी नहीं थी। उसे झूठ बोलकर वहां लाया गया था। इसके बाद शुरू हुआ टॉर्चर का दौर। शख्स ने महिला को अकेले में प्रताड़ित करना शुरू किया। उसे गर्म रॉड से कई बार दागा।
महिला ने बताया कि शख्स ने उसके साथ रेप किया और उस दौरान उसे हर तरह से दर्द दिया। इतना ही नहीं, शख्स ने उसे अपने बेटे को कॉल लगाकर उससे बात करें को भी फ़ोर्स किया।
शख्स ने महिला को कई तरह के ड्रग्स को लेने के लिए फ़ोर्स किया। वो खुद एक के बाद एक कई ड्रग्स का सेवन कर रहा था। जब महिला ड्रग्स लेने से इंकार कर रही थी, तब उसे मारा जा रहा था।
थोड़ी देर बाद शख्स खाना लेने के लिए बाहर गया। उसी समय महिला ने भागने की कोशिश की। काफी देर तक वो शख्स के बिल्डिंग के डस्टबिन में छिपी रही। फिर मौका मिलते ही भाग निकली।
महिला ने अपने साथ हुए इस दर्दनाक हादसे को लोकल मीडिया के साथ शेयर किया। लेकिन अभी तक इसे लेकर पुलिस में केस फ़ाइल नहीं की गई है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News